
- पूरा नाम : मॉन्कोम्बू संबासिवन स्वामीनाथन
- जन्म : 7 अगस्त, 1925 को तमिलनाडु के कुंभकोणम
- मृत्यु : 28 सितंबर, 2023 को तमिलनाडु के चेन्नई में
- शिक्षा :
- बी.एससी. (प्राणीशास्त्र), मद्रास विश्वविद्यालय
- बी.एससी. (कृषि), कोयंबटूर कृषि कॉलेज
- पीएच.डी. (जेनेटिक्स), कैंब्रिज विश्वविद्यालय, यूके (1952)
- प्रमुख भूमिका :
- भारतीय हरित क्रांति के जनक
- कृषि वैज्ञानिक, आनुवंशिकीविद् एवं नीति-निर्माता
- कैरियर
- 1954 : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) में शामिल
- 1972-79 : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक
- 1982-88 : फिलीपींस स्थित अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (IRRI) के महानिदेशक
- योगदान
- उच्च उपज वाली गेहूँ एवं चावल की किस्मों का विकास, जो 1960 के दशक में भारत को खाद्य आत्मनिर्भरता की ओर ले गई।
- मैंग्रोव संरक्षण: 1989 में जलवायु परिवर्तन के लिए मैंग्रोव की भूमिका पर जोर, इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर मैंग्रोव इकोसिस्टम्स (ISME) की स्थापना (1990)
- लवण-सहिष्णु फसलों के लिए मैंग्रोव जीन अनुसंधान
- एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन (MSSRF) की स्थापना (1988)
- प्रमुख पुरस्कार
- पद्म श्री (1967), पद्म भूषण (1972), पद्म विभूषण (1989)
- विश्व खाद्य पुरस्कार (1987), प्रथम प्राप्तकर्ता
- रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (1971)
- भारत रत्न (2024, मरणोपरांत)
- मैंग्रोव संरक्षण में योगदान
- वर्ष 1992 में विश्व प्रकृति चार्टर में मैंग्रोव चार्टर शामिल
- फिशबोन कैनाल पद्धति के माध्यम से तमिलनाडु, ओडिशा एवं अन्य राज्यों में मैंग्रोव पुनर्स्थापन
- ग्लोबल मैंग्रोव डाटाबेस (GLOMIS) का विकास
- विरासत
- टिकाऊ कृषि एवं खाद्य सुरक्षा के लिए नीतियाँ
- पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन शमन में योगदान
- स्थानीय समुदायों के साथ संयुक्त मैंग्रोव प्रबंधन को बढ़ावा
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT