New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम

राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम (NICDC) को उद्योग विकास पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम के बारे में 

  • क्या है : राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम (NICDC) सार्वजनिक क्षेत्र का एक उपक्रम है जो भारत में औद्योगिक गलियारों के नियोजन, विकास एवं प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। 
  • उद्देश्य : 
    • स्मार्ट प्रौद्योगिकियों के साथ एकीकृत भविष्य के औद्योगिक शहरों का विकास करना
    • विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी विनिर्माण केंद्र बनाना
    • औद्योगिक निवेश, नवाचार एवं क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देना
    • भारत के वैश्विक विनिर्माण महाशक्ति बनने के दृष्टिकोण का समर्थन करना
  • गठन एवं पुनर्गठन : वर्ष 2007 में दिल्ली मुंबई औद्योगिक गलियारा (DMIC) की स्थापना के बाद DMIC ट्रस्ट फंड के नाम से इसकी स्थापना की गई थी। 
    • हालाँकि, वर्ष 2016 में इसके कार्यक्षेत्र का विस्तार करके भारत के अन्य औद्योगिक गलियारों को भी इसमें शामिल कर दिया गया और इसका नाम बदलकर राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट (NICDIT) कर दिया गया।
    • फरवरी 2020 में इसका नाम ‘राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम’ (NICDC) लिमिटेड कर दिया गया है।
  • मंत्रालय : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

NICDC के प्रमुख कार्य

  • औद्योगिक गलियारों का विकास : NICDC द्वारा विभिन्न प्रमुख औद्योगिक गलियारों का विकास किया जा रहा है, जैसे- दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा (DMIC)।
  • मूलभूत संरचना में सुधार : यह औद्योगिक क्षेत्रों के लिए बेहतर सड़क, परिवहन, जलापूर्ति एवं ऊर्जा जैसी बुनियादी संरचनाओं का निर्माण करता है।
  • निवेश एवं प्रोत्साहन : यह स्थानीय एवं अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाओं का निर्माण करता है ताकि औद्योगिक परियोजनाओं में निवेश हो सके।
  • स्मार्ट सिटी विकास : NICDC द्वारा स्मार्ट सिटी योजनाओं के साथ औद्योगिक विकास को जोड़ने का भी कार्य किया जाता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR