New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान,दिल्ली (National Zoological Park, Delhi)

प्रारम्भिक परीक्षा – राष्ट्रीय प्राणी उद्यान,दिल्ली
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

संदर्भ

  • दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में तीन वर्षों में सफेद बाघों और शेरों सहित नौ बड़ी बिल्लियों की मौत हो गई है।

national-zoological-park

प्रमुख बिंदु 

  • चिड़ियाघर द्वारा प्रस्तुत किए गए आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2020-21 में एक शेरनी, एक बंगाल टाइगर और दो सफेद बाघिन की मृत्यु हो गई, वर्ष 2021-22 में एक शेर और वर्ष 2022-23 में एक शेरनी की मृत्यु हो गई और तीन सफेद बाघ जिसमें दो नर और एक मादा की भी मृत्यु हो गई। 
  • इसकी इन्वेंट्री रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में चिड़ियाघर में पशु मृत्यु दर 11% से 13% के बीच है।

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान,दिल्ली (National Zoological Park, Delhi)

  • इस राष्ट्रीय प्राणी उद्यान को दिल्ली चिड़ियाघर के नाम से जाना जाता है। इसकी स्थापना 16 वीं सदी में दिल्ली शहर के बीच में की गई थी। 
  • यह राष्ट्रीय प्राणी उद्यान दिल्ली में पुराने किले के पास 176 एकड़ में विस्तृत एक चिड़ियाघर है। 
  • इस चिड़ियाघर/ जूलॉजिकल पार्क में लगभग 1350 जीव-जंतु पाए जाते हैं।
  • यहाँ पर विश्व की लगभग 130 पशु और पक्षियों की प्रजातियां पायी जाती हैं। 
  • वर्ष 2014 में एक पर्यटक सफेद बाघों के बाड़े में गिर गया था, जिसे बाघ ने मार दिया था जिससे चिड़ियाघर में पर्यटकों और जानवरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में पाये जाने वाले प्रमुख जीव-जंतु – 

  • रॉयल बंगाल टाइगर, भारतीय एशियाई शेर, हाथी, गैंडा, तेंदुआ, भेड़िया, काला हिरण, भौंह सींग वाले हिरण, नीलगाय, जेब्रा, मोर और उल्लू आदि। 
  • दिल्ली में नेशनल जूलॉजिकल पार्क ने वन्यजीवों के संरक्षण के लिए, वन्यजीवों को गोद लेने की एक योजना अक्टूबर 2022 में प्रारम्भ की है।
  • इसमें शेर, हाथी, गैंडा, तेंदुआ, भेड़िया, काला हिरण, नीलगाय, उल्लू जैसे सभी वन्यजीवों को गोद लिया जा सकता है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से किस राज्य ने वन्यजीवों को गोद लेने की योजना अक्टूबर 2022 में प्रारम्भ किया था?

(a)  गुजरात  

(b)  महाराष्ट्र 

(c)  दिल्ली

(d)  कर्नाटक 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- राष्ट्रीय प्राणी उद्यान  क्या है? इसके पर्यावरणीय महत्व की विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X