New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

नारी शक्ति का नौसैनिक परचम: INS तारिणी ने रचा इतिहास

चर्चा में क्यों?

भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारियों लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए. और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के. ने INS तरिणी पर सवार होकर विश्व की दो-सदस्यीय महिला नौकायन परिक्रमा सफलतापूर्वक पूरी की।

प्रमुख बिंदु:

  • यह समुद्री यात्रा 25,400 नॉटिकल मील (लगभग 50,000 किमी) लंबी थी।
  • इसने महिलाओं की शक्ति,समुद्री कौशल और आत्मनिर्भरता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
  • फ्लैग-इन समारोह 29 मई 2025 को मोरमुगाओ पोर्ट,गोवा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में आयोजित होगा। 

मिशन की शुरुआत:  

  • इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर 2024, नेवल ओशन सेलिंग नोड, गोवा से हुई थी
  • केवल पवन ऊर्जा  पर आधारित,महिला नौसेना अधिकारियों द्वारा दो-सदस्यीय विश्व परिक्रमा।
  • मिशन का उद्देश्य:
    • नारी शक्ति को बढ़ावा देना
    • समुद्री कौशल और आत्मनिर्भरता का विकास
    • वैश्विक समुद्री कूटनीति को सशक्त बनाना 

यात्रा के बारे में:

  • इसकी समयावधि 8 महीने थी।
  • इसमें 25,400 नॉटिकल मील कुल दूरी थी।
  • इसमें शामिल महासागर और महाद्वीप :
    • हिंद महासागर,प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर
    • एशिया,ऑस्ट्रेलिया,दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका 

INS तारिणी:

  • यह भारतीय नौसेना की एक प्रतिष्ठित नौकायन पोत है, जो मुख्यतः साहसिक अभियानों के लिए जानी जाती है।
  • इसका नाम प्राचीन भारतीय नाव "तारिणी" से प्रेरित है, जो समुद्र पार करने वाली देवी मानी जाती हैं।

INS तारिणी 

बिंदु

विवरण

प्रकार

नौकायन पोत  

वर्ग (Class)

महासागर नौकायन नौका (Ocean-Going Sailing Vessel)

नौसेना में शामिल

18 फरवरी 2017

निर्माता

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड

लंबाई

लगभग 56 फीट

क्रू क्षमता

6 सदस्यीय दल

प्रश्न: निम्न में से कौन INS तारिणी की विश्व यात्रा में भाग लेने वाली महिला अधिकारियों में शामिल थीं?

(a) लेफ्टिनेंट पूजा और लेफ्टिनेंट प्रिया

(b) लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए. और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के.

(c) कैप्टन सीमा और कैप्टन मधु

(d) इनमें से कोई नहीं

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR