New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

नेओरा वैली राष्ट्रीय उद्यान

प्रारम्भिक परीक्षा – नेओरा वैली राष्ट्रीय उद्यान
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

चर्चा में क्यों 

रॉयल बंगाल टाइगर्स को नेओरा वैली नेशनल पार्क में 10,509 फीट की ऊंचाई पर देखा गया, जो अद्वितीय निवास स्थान की पुष्टि करता है।

Neora-Valley-National-Park

प्रमुख बिंदु 

  • वर्ष 2022 की बाघ गणना के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 101 बाघ हैं।

नेओरा वैली राष्ट्रीय उद्यान:-

national-park

  • यह राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में स्थित है। इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना वर्ष 1986 में किया गया था।
  • इसे वर्ष 1992 में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के प्रावधान के तहत राष्ट्रीय उद्यान के रूप में अधिसूचित किया गया । 
  • यह राष्ट्रीय उद्यान कुल 88 वर्ग किमी क्षेत्र में विस्तृत है। 

विशेषता :-

  • यह राष्ट्रीय उद्यान पूर्वी हिमालय के कंचनजंगा पर्वत के समृद्ध  'जैव विविधता हॉटस्पॉट'  क्षेत्र में स्थित है।
  • यह राष्ट्रीय उद्यान उत्तरी और उत्तर-पूर्व में सिक्किम में पंगोलाखा वन्यजीव अभयारण्य और भूटान के टोरसा स्ट्रिक्ट रिजर्व से सटा हुआ है। 
  • इस राष्ट्रीय उद्यान की दक्षिणी सीमाएँ चपरामारी वन्यजीव अभयारण्य और गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान से सटा हुआ है।
  • यह राष्ट्रीय उद्यान 183 मीटर से 3200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
  • राष्ट्रीय उद्यान में हिमालय पर्वतीय प्रणाली, भारतीय प्रायद्वीपीय उप क्षेत्र और मलायन उप क्षेत्र की विशेषताएं पायी जाती है।
  • इस उद्यान में चार प्रकार के वन उपोष्णकटिबंधीय मिश्रित चौड़ी पत्ती वाले वन, निचले भाग में शीतोष्ण सदाबहार वन, ऊपरी शीतोष्ण मिश्रित चौड़ी पत्ती वाले वन और रोडोडेंड्रोन वन पाए जाते हैं ।
  • इस उद्यान में शुष्क, आर्द्र, लॉरेसियस एवं शंकुधारी वृक्ष जैसे- रोडोडेंड्रोन, ओक, बांस,फ़र्न एवं साल आदि पाए जाते हैं।
  • यह राष्ट्रीय उद्यान बायोग्राफिकल ज़ोन 2 में स्थित है। 
  • इस उद्यान की विलुप्त प्रजातियाँ :- बालनोफोरा न्योरेंसिस (परजीवी एंजियोस्पर्म की एक अनोखी प्रजाति), बालनोफोरा पॉलीएंड्रा, बेतूला यूटिलिस, स्वर्टिया चिराटा, स्वर्टिया बिमाकुलता, रानन्कुलस ट्राइकसपेस, डिजिटलिस पुरपुरिया, जेरेनियम नेपलेंस, टैक्सस बकाटा और इलेक्स हुकेरी आदि हैं।
  • रोडोडेंड्रोन की सामान्य प्रजातियाँ :- रोडोडेंड्रोन अर्बोरुएम, आर. बारबेटम, आर. फाल्कोनेरी, आर. डलहौसिया आदि हैं। 
  • इस उद्यान में पायी जाने वाली औषधीय वनस्पति :- इस उद्यान में पायी जाने वाली प्रमुख औषधीय वनस्पतियां जैसे- स्वर्टिया चिराटा, लाइकोपोडियम, एकोनिटम, अरिस्टोलोचिया , बर्बेरिस क्रिस्टाटा, कोस्टस स्पेशियोसा, डिडिमोकार्पस पेडिकेलेट और  रूवोल्फिया सर्पेन्टाइन आदि हैं ।

वन्यजीव:- 

  • इस राष्ट्रीय उद्यान में लाल पांडा, हिमालयन तहर, हिमालयी काला भालू  , सांभर, बार्किंग डियर, सीरो, गोराल, ढोले, गौर, बाघ, हिम तेंदुआ,  हाथी, बिल्ली, मार्बल्ड बिल्ली, भारतीय पैंगोलिन, चीनी मार्मोराटा पैंगोलिन और मलायन विशाल गिलहरी आदि पाए जाते हैं। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से नेओरा वैली राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?

(a) असम

(b)  मेघालय 

(c)  अरुणाचल प्रदेश 

(d)  पश्चिम बंगाल 

उत्तर: (d)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- पूर्वी हिमालय में स्थित नेओरा वैली राष्ट्रीय उद्यान के पारिस्थितिकी महत्व की विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR