New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

विधानमंडल के नए नियम: उत्तर प्रदेश

प्रारम्भिक परीक्षा: समसामयिकी, NeVA
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-2 

संदर्भ:

शीतकालीन सत्र, 2023 में 66 साल बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र नए नियमों के साथ संचालित होगा।

Legislature-up

प्रमुख बिंदु:

  • अभी तक सत्र उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली,1958 के तहत संचालित होते थे।
  • मानसून सत्र,2023  के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली, 2023 को मंजूरी दी गई थी।
  • विधानसभा में नेशनल ई-विधान लागू होने के कारण नई नियमावली में सदस्यों की वर्चुअल उपस्थिति का प्राविधान शामिल किया गया है।

e-vidhan

नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन(NeVA):

  • यह प्रोजेक्ट डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा है।
  • इसे भारत सरकार द्वारा सभी विधानमंडलों के पेपरलेस कामकाज के लिए तैयार किया गया।
  • इसमें संसद के दोनों सदनों सहित विधानमंडलों के कामकाज का ब्यौरा ऑनलाइन रखा जाएगा।
  • इसमें 13 भाषाओं में जानकारी प्रदान करने का विकल्प हैं।

प्रमुख नए नियम:

  • विधानसभा के सदस्य सदन में मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेंगे।
  • सदस्य सदन में झंडे, प्रतीक या कोई अन्य प्रदर्श वस्तु को प्रदर्शित नहीं कर सकेंगे।
  • सभा में ऐसे साहित्य, प्रश्नावली, पुस्तिकाओं, प्रेस टिप्पणियों, पर्चों का वितरण नहीं कर सकेंगे, जिसका विधानसभा के कार्य से संबंध न हो।
  • वे सदन में किसी दस्तावेज को नहीं फाड़ सकेंगे।
  • अध्यक्ष पीठ के पास स्वयं नहीं जाएंगे; यदि जरूरी होगा तो वे पटल अधिकारियों को पर्चियां भेज सकेंगे; आदि।

प्रश्न:  उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली, 2023 में निम्नलिखित में से कौन से नियम शामिल हैं?

  1. सदस्य सदन में मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेंगे।
  2. सदन में किसी दस्तावेज को नहीं फाड़ सकेंगे।
  3. झंडे एवं प्रतीक को प्रदर्शित करने की अनुमति होगी।
  4. सदस्यों की वर्चुअल उपस्थिति भी का प्राविधान है।

कूट:

(a) 1,3 और 4

(b) 1,2 और 4

(c) 1,2 और 3 

(d) 2,3 और 4

उत्तर- (b)

प्रश्न- डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार करने में नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) जैसी पहलों की चर्चा कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X