New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

नाइटजार

इबिस जर्नल में लेसर सुंडा द्वीप समूह के तिमोर और वेटार के उष्णकटिबंधीय जंगलों में पाई जाने वाली ‘नाइटजार्स’ (Nightjars) की एक नई प्रजाति का वर्णन किया गया है। यह ‘कैप्रिमल्गिस मैक्रुरस कॉम्प्लेक्स’ के नाइटजार से संबंधित है।

नाइटजार्स के बारे में 

  • क्या हैं : कैप्रिमल्गिड (Caprimulgidae) कुल एवं कैप्रिमल्गिफॉर्मेस (Caprimulgiformes) गण के मध्यम आकार के रात्रिचर पक्षी 
  • प्राप्ति स्थान : अंटार्कटिका एवं सेशेल्स जैसे कुछ द्वीपसमूहों को छोड़कर पूरी दुनिया में
  • शारीरिक विशेषताएँ : लंबे पंख, छोटी टांगें एवं बहुत छोटी चोंच के करण ये आमतौर पर रात्रि में पंखों पर उड़ने वाले कीड़ों को पकड़ने में सक्षम
  • आवास : दिन के दौरान जमीन पर या फिर एक सीध में पेड़ की एक शाखा पर 
    • ये प्रजाति अध्ययन करने के लिए सबसे कठिन पक्षी प्रजातियों में से एक हैं।

NIGHTZAR

कैप्रिमल्गिसमैक्रुरस कॉम्प्लेक्स के नाइटजार के बारे में

  • इस प्रजाति के अंतर्गत छह रूपात्मक रूप से समान किंतु ध्वन्यात्मक रूप से अलग प्रजातियां शामिल हैं, जो पाकिस्तान से ऑस्ट्रेलिया तक के क्षेत्रों में पायी जाती है। 
  • हालिया अध्ययन में कॉम्प्लेक्स में सातवीं प्रजाति की खोज हुई है और इस नई प्रजाति का नाम ‘कैप्रिमल्गिसरीटे’ या ‘तिमोर नाइटजार’ रखा गया है। 
  • कैप्रिमल्गिसरीटे चौथी पक्षी प्रजाति है जो तिमोर एवं वेटार दोनों के लिए स्थानिक मानी जाती है।
    • अन्य प्रजातियाँ : तिमोर इम्पेरिअल पिजन (डुकुला सिनेरेसिया), वेटार ग्राउंड डव (पम्पुसाना गैलिकोलुम्बा होएड्टी) एवं आईरिस लोरिकेट (सौडेरोस आईरिस)

लेसर सुंडा द्वीपसमूह के बारे में 

  • लेसर सुंडा द्वीपसमूह को ‘नुसा तेंगारा’ (Nusa Tenggara) द्वीपसमूह के नाम से भी जाना जाता है। यह दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित है।
  • लेसर सुंडा द्वीपसमूह अपने पश्चिम में अवस्थित ग्रेटर सुंडा द्वीपसमूह के साथ मिलकर सुंडा द्वीप का निर्माण करते हैं, जो जावा सागर में सुंडा ट्रेंच के साथ सबडक्शन द्वारा निर्मित हुआ है।
  • ये द्वीपसमूह जावा के पूर्व में और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पश्चिम में अवस्थित है। 
  • लेसर सुंडा द्वीपसमूह के पश्चिम से पूर्व की ओर मुख्य द्वीप : बाली, लोम्बोक, सुंबावा, फ्लोरेस, सुंबा, सावु, रोटे, तिमोर, अताउरो, अलोर, बारात दया और तनिमबार द्वीप।
    • तिमोर लेस्ते राष्ट्र का हिस्सा तिमोर द्वीप एवं अताउरो द्वीप के पूर्वी आधे हिस्से को छोड़कर अन्य सभी द्वीप इंडोनेशिया का हिस्सा हैं।
  • लेसर सुंडा द्वीपसमूह में दो भौगोलिक रूप से भिन्न द्वीपसमूह शामिल हैं : 
    • उत्तरी लेसर सुंडा द्वीपसमूह में शामिल बाली, लोम्बोक, सुंबावा, फ्लोरेस व वेटार मूलत: ज्वालामुखीय द्वीप हैं।
    • दक्षिणी लेसर सुंडा द्वीपसमूह में शामिल सुंबा, तिमोर एवं बाबर गैर-ज्वालामुखीय द्वीप है और ऑस्ट्रेलियाई प्लेट से संबंधित प्रतीत होते हैं।

SUNDA

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR