नॉन-ओपिओइड पेनकिलर सुजेट्रिगिन को मंजूरी

चर्चा में क्यों?

यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने एक नए प्रकार के नॉन-ओपिओइड पेनकिलर सुजेट्रिगिन को मंजूरी दे दी।

सुजेट्रिगिन की विशेषताएँ:

दवा का नाम

सुजेट्रिगिन (Suzetrigine)

ब्रांड नाम

जर्नवक्स (Jurnevx)

निर्माता

वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स (Vertex Pharmaceuticals)

कीमत

$15.50 प्रति गोली

लाभ

दर्द से राहत, बिना नशे की लत के खतरे के

नॉन-ओपिओइड पेनकिलर :

  • ये दर्द को कम करने का काम करती हैं।
  • ये ओपिओइड से जुड़ी नशे की लत या अन्य हानिकारक प्रभावों से मुक्त होती हैं।
  • अमेरिका में ओपिओइड संकट एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या रही है, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।
  • सुजेट्रिगिन जैसी नॉन-ओपिओइड दवाएं एक सुरक्षित विकल्प हो सकती हैं।

ओपिओइड क्या हैं?

  • ओपिओइड दवाओं का एक वर्ग है, जो प्राकृतिक या सिंथेटिक रूप से अफीम (Opium) के पौधे से प्राप्त होते हैं।
    • उदाहरण: ऑक्सीकोडोन, मॉर्फिन, कोडीन, हेरोइन और फेंटेनाइल।
  • ये मस्तिष्क में ओपिओइड रिसेप्टर्स से जुड़कर दर्द के संकेतों को कम करते हैं और आनंद की भावना उत्पन्न करते हैं।
  • इसके अधिक उपयोग से नशे की लत, ओवरडोज और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ आदि ओपिओइड संकट को बढ़ाती हैं।

ओपिओइड संकट:

  • हर साल हजारों लोग ओपिओइड के अत्यधिक इस्तेमाल से मर जाते हैं।
  • यू.एस. सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, 2022 में 82,000 मौतें ओपिओइड ओवरडोज के कारण हुईं।
  • बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका को उसकी जरूरत से 30 गुना ज्यादा ओपिओइड पेनकिलर मिलती है, जिससे लत और ओवरडोज की समस्या बढ़ती जा रही है।
  • अमेरिकी सरकार की प्रतिक्रिया:
    • वर्ष 2017 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ओपिओइड संकट को "राष्ट्रीय शर्म" बताया और सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया।
    • अपने दूसरे कार्यकाल में, उन्होंने कनाडा और मैक्सिको से फेंटेनाइल की तस्करी रोकने के लिए 25% टैरिफ लगाने की धमकी दी है।

सुजेट्रिजिन (Suzetrigine) कैसे काम करती है?

  • सुजेट्रिगिन एक नया प्रकार का नॉन-ओपिओइड पेनकिलर है।
  • यह दर्द को नियंत्रित करने के लिए मस्तिष्क में पहुंचने से पहले दर्द संकेतों के मार्ग को रोकता है। 
  • इसके काम करने के तरीके को बेहतर समझने के लिए हमें पहले दर्द की प्रक्रिया को समझना होगा।

दर्द की प्रक्रिया:

  • दर्द एक संकेत के रूप में कार्य करता है जो शरीर को यह बताता है कि कहीं न कहीं संभावित नुकसान हो सकता है। 
  • यह शरीर के विभिन्न अंगों, विशेष रूप से न्यासिरेसेप्टर्स के द्वारा महसूस किया जाता है, जो पूरे शरीर में फैले होते हैं।
  • जब किसी ऊतक को क्षति होती है (जैसे चोट लगना), तो ये रिसेप्टर्स सक्रिय होते हैं।
    • ये रीढ़ की हड्डी के माध्यम से मस्तिष्क तक विद्युत संकेत भेजते हैं, जिसे मस्तिष्क दर्द के रूप में व्याख्या करता है।
  • सुजेट्रिगिन लेने के बाद भले ही ऊतक में चोट हो, लेकिन मस्तिष्क तक दर्द का संकेत नहीं पहुँच पाता, और इस प्रकार व्यक्ति को दर्द का एहसास नहीं होता है।
    • ओपिओइड दवाएं मस्तिष्क में दर्द की अनुभूति को सुन्न कर देती हैं।
      • जबकि सुजेट्रिगिन सीधे दर्द के मार्ग को रोक देती है।
    • ओपिओइड दवाओं के विपरीत, जो उपयोगकर्ताओं में लत या निर्भरता उत्पन्न कर सकती हैं।
      • सुजेट्रिगिन में इस प्रकार की कोई समस्या नहीं होती।
  • सुजेट्रिगिन की खुराक 50 मिलीग्राम की प्रिस्क्रिप्शन गोली के रूप में दी जाती है, और यह हर 12 घंटे में ली जाती है।

प्रश्न. सुजेट्रिगिन को किस ब्रांड नाम से बेचा जाएगा?

(a) फेंटेनाइल

(b) जर्नवक्स

(c) ट्रामाडोल

(d) विकोडिन

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT