New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

परमाणु अप्रसार संधि की स्थिति

संदर्भ

परमाणु अप्रसार संधि (एन.पी.टी.) की नवीनतम समीक्षा जिसे पहली बार 1970 में लागू किया गया था। इसे COVID-19 महामारी के कारण 4 जनवरी की अपनी निर्धारित तिथि से स्थगित कर दिया गया हैं । 

एन.पी.टी. का लक्ष्य

एन.पी.टी. का प्राथमिक लक्ष्य न केवल परमाणु ऊर्जा का अधिक शांतिपूर्ण उपयोग बल्कि पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में भी काम करना है। हालांकि, ज़मीनी स्तर पर इसकी एक धूमिल तस्वीर नज़र आती हैं। 

वर्तमान स्थिति

वर्तमान में चीन के आधिपत्य ने अन्य देशों (मुख्यत: दक्षिण एशियाई) को अपने भौगोलिक क्षेत्र में ही तनावपूर्ण स्थिति का सामना करने पर मज़बूर कर दिया है। यूक्रेन और रूस के संबंध में वर्तमान स्थिति भी बहुत तनावपूर्ण है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया, AUKUS(ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक त्रिपक्षीय सुरक्षा समझौता) के माध्यम से, चीन का मुकाबला करने के लिए अपने नौसैनिक बेड़े के लिए परमाणु क्षमता हासिल करने की राह पर आगे बढ़ रहा है।

ऑस्ट्रेलिया परमाणु क्षमता हासिल करने की राह पर है, इसका परिणाम यह होगा कि अन्य राष्ट्र भी परमाणु हथियार विकसित करने या प्राप्त करने की दिशा में काम करेंगे। सैद्धांतिक रूप में, हथियारों की एक और दौड़ को फिर से प्रज्वलित हो सकती है।

परमाणु प्रतिबंध पर अन्य संधियाँ और समझौते

सामरिक शस्त्र सीमा संधि (Strategic Arms Limitation Treaty), यह सामरिक आक्रामक हथियारों की सीमा पर अंतरिम समझौता था।

व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (Comprehensive Nuclear Test Ban Treaty), यह सभी वातावरणों में नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए परमाणु हथियार परीक्षण विस्फोट पर प्रतिबंध लगाता है।

परमाणु हथियारों के निषेध पर संधि (Treaty on the Prohibition of Nuclear Weapons), यह परमाणु हथियारों को व्यापक रूप से प्रतिबंधित करने वाला पहला कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय समझौता है, जिसका अंतिम लक्ष्य उनका पूर्ण उन्मूलन है। इसे 7 जुलाई 2017 को अपनाया गया था। 

समापन विचार

एन.पी.टी. अपने उद्देश्य और परमाणु हथियारों के जाँचकर्ता के रूप में यह आभास होता है कि यह पूरी तरह से सफल नहीं हुआ - लेकिन यह गंभीर विफलता भी नहीं है।

एन.पी.टी. ने जिस मार्ग को प्रशस्त किया है वह भले ही घुमावदार हो। लेकिन हथियारों की दौड़ को समाप्त करने और पूरी तरह से निरस्त्रीकरण की दिशा में अपने कार्यों के माध्यम से प्रतिबद्धता पर जोर दिया है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR