New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

ओणम 

प्रारम्भिक परीक्षा –भारतीय  कला एवं संस्कृति 
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-1

सन्दर्भ

  • ओणम केरल में मलयाली समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला 10 दिवसीय फसल उत्सव है। इसे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भी मनाया जाता है।
  • यह त्योहार राजा महाबली की घर वापसी की याद में मनाया जाता है। ओणम का उत्सव 19 अगस्त से शुरू हो गया है जो 10 दिनों तक जारी रहेगा।
  • यह मलयालम कैलेंडर माह चिंगम के दौरान मनाया जाता है, जो आम तौर पर मध्य अगस्त से मध्य सितंबर तक चलता है।

onam

प्रमुख बिंदु 

  • हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, ब्राह्मण ऋषि प्रह्लाद का महाबली नाम का पोता था, जिसने देवताओं को हराकर तीनों लोकों पर कब्ज़ा कर लिया था। 
  • वैष्णव धर्म में, देवताओं ने महाबली के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए भगवान विष्णु से संपर्क किया। 
  • देवताओं पर अपनी जीत के बाद महाबली ने एक यज्ञ किया । भगवान विष्णु महाबली के भक्ति का परीक्षण करने के लिए इस अवसर का लाभ उठाये और वामन नामक एक बौने लड़के के अवतार में महाबली के पास पहुंचे।
  • राजा ने लड़के को वह सब कुछ देने की पेशकश की जो वह कर सकता था, लेकिन वामन ने इनकार कर दिया और कहा कि किसी को अपनी जरूरतों से ज्यादा नहीं मांगना चाहिए और उसे केवल तीन कदमों की जरूरत है।
  • महाबली, हालांकि लड़के की इच्छा से आश्चर्यचकित थे, लेकिन उसे देने के लिए सहमत हो गए। 
  • वामन बड़े हुए और उन्होंने एक पैर से भूमि और पानी को और दूसरे पैर से आकाश को ढक लिया, चूँकि उनके पास अपना तीसरा कदम रखने के लिए और कहीं जगह नहीं था, महाबली ने वामन से उसे अपने सिर पर रखने के लिए कहा।

happy-onam

  • उनकी परोपकारिता से प्रसन्न होकर, वामन ने महाबली को पाताललोक भेजने से पहले आशीर्वाद दिया और उन्हें वर्ष में एक बार अपनी प्रिय प्रजा से मिलने की अनुमति दी। इस अवसर को सभी केरलवासी ओणम त्योहार के रूप में मनाते हैं।
  • ओणम त्योहार मनाने का दूसरा कारण केरल में अच्छी फसल का होना है।
  • ओणम का उत्सव दस दिनों तक मनाया जाता है। 
  • पहले दिन को अथम कहा जाता है, उसके बाद चिथिरा, चोडी, विशाकम, अनिज़म, थ्रीकेट्टा, मूलम, पूरदम, उथ्राडोम और थिरुवोनम कहा जाता है। 
  • थिरुवोणम 10 दिनों तक चलने वाले उत्सव का सबसे शुभ दिन है क्योंकि यह ओणम उत्सव के अंत का प्रतीक है।

भारत के प्रमुख फसल -उत्सवों की सूची 

त्योहार 

क्षेत्र 

मकर संक्रांति 

उत्तर भारत 

बिहू 

असम 

ओणम

केरल 

पोंगल 

तमिलनाडु 

लोहड़ी 

पंजाब /हरियाणा 

बैशाख 

पंजाब /हरियाणा 

गुडी पडवा 

महाराष्ट्र/गोवा 

उगादी 

दक्षिण भारत 

नाबन्ना 

प.बंगाल 

मकर विलाक्कू

केरल 

पोम्ब्लांग नोंगक्रम

मेघालय 

वान्गाला 

मेघालय

विशु 

कर्नाटक

बोनालू 

तेलंगाना/आंध्रप्रदेश

प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित में से ओणम त्यौहार किस राज्य में मनाया जाता है ?

(a) असम

(b) तमिलनाडु 

(c) केरल 

(d) कर्नाटक

उत्तर (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: ओणम त्यौहार की प्रमुख विशेषता क्या है एवं इसके महत्त्व की चर्चा कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X