New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

ऑर्किड फूल (Orchid flowers)

प्रारम्भिक परीक्षा – ऑर्किड फूल
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

संदर्भ

रानीखेत में उत्तराखंड का तीसरा ऑर्किड पार्क बनाया जायेगा।

Orchid-flowers

प्रमुख बिंदु 

  • रानीखेत के वन अनुसंधान केंद्र के अनुसार, ऑर्किड फूल के उत्पादन के लिए रानीखेत की जलवायु, मिट्टी अनुकूल है।
  • उत्तराखंड में लुम्ती एवं चमोली के बाद तीसरा ऑर्किड पार्क अब रानीखेत में बनाया जा  रहा है। 
  • रानीखेत में ऑर्किड की द्रौपदी माला समेत 8 प्रजातियों को प्रयोग के तौर पर लगाया गया है। इन प्रजातियों की सफलता के पश्चात् रानीखेत में लगभग एक हेक्टेयर क्षेत्र में ऑर्किड फूल की लगभग 50 प्रजातियों को लगाने की योजना है। 

ऑर्किड फूल (Orchid flowers):-

flowers

  • यह जमींन एवं दूसरे पौधों पर निर्भर रहने वाला वनस्पति जगत का अति सुंदर बहुवर्षी प्रजाति का फूल है। 
  • इस पौधे का जीवन कुकुरमुत्ते के समान मृतभोजी होता है। 
  • मृतभोजी ऑर्किड में पर्णहरिम (क्लोरोफ़िल) नहीं होता है तथा जो ऑर्किड वृक्षों पर निर्भर होते हैं। 

विशेषता :-

  • इस फूल का अपने रंग-रूप, आकार एवं आकृति तथा लम्बे समय तक तरो-ताजा बने रहने की गुणवत्ता के कारण अंतर्राष्ट्रीय फूल बाजार में विशेष महत्व है। 
  • भारत में ऑर्किड की लगभग 1300 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। उत्तर-पूर्व हिमालय में 600, उत्तर-पश्चिम हिमालय में 300, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 70 और पश्चिम घाट में 200 प्रजातियाँ पायी जाती हैं। 

आर्थिक महत्व:-

  • विश्व बाजार में ऑर्किड 8% की भागीदारी करता है। ऑर्किड की उच्च गुणवत्ता युक्त प्रति डंडी का मूल्य जापान और संयुक्त राष्ट्र संघ के पुष्प बाजारों में 130 से 1500 रूपये तक होता है। 
  • इन फूलों का विशेष रंग, आकार, आकृति अंतर्राष्ट्रीय पुष्प बाजार में विशेष महत्व है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय पुष्प बाजार के लिए चेन्नई, कोच्ची, बंगलोर, तिरुवनन्तपुरम, मुम्बई, पुणे एवं गुवाहाटी के समीप व्यावसायिक ऑर्किड फ़ार्म स्थापित किया गया है ।
  • विश्व पुष्प बाजार में भारत का हिस्सा कुछ वर्ष पूर्व नगण्य था। लेकिन वर्तमान में इसमें तीव्र वृद्धि देखी गई है।

ऑर्किड का औषधीय महत्व:-

  • इसके फूल बगीचों, आवासों, कार्यालयों और सजावट के लिए उपयोग किया जाता है। 
  • इसके फूलों के तेल का उपयोग चिकित्सा क्षेत्र में किया जाता है।
  • इसके फूलों को अंग्रेजी में लिलीज के नाम से भी जाना जाता है।
  • ये कैंसर के इलाज में भी सहायक होते हैं।
  • यह फूल अपने सुंदर रंग, आकार और सुगंध के कारण मन को आनंदित करता है इसलिए बहुत से लोग इन फूलों को मन की शांति के लिए अपने घरों में रखते हैं ।
  • इसके फूलों का अलग-अलग उत्सवों और अवसरों में उपयोग किया जाता है। 

सामाजिक महत्व:- 

  • इन फूलों का उपयोग सामाजिक कार्यक्रम जैसे - विवाह, पूजा, जन्मदिन और अन्य उत्सवों में उपहार के रूप में किया जाता है।
  • भारत में अरुणाचल प्रदेश को ऑर्किड प्रदेश के रूप में भी जाना जाता है। 
  • ऑर्किड विश्व के लगभग सभी भागों में पाए जाते हैं। 
  • यह फूल भारत के अतिरिक्त श्रीलंका , वर्मा, चीन, मलेशिया, थाईलैंड, मैक्सिको, अमेरिका, आस्ट्रेलिया आदि देशों में पाया जाता है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- ऑर्किड फूल के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. भारत में ऑर्किड की लगभग 1300 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। 
  2. मृतभोजी ऑर्किड में पर्णहरित (क्लोरोफ़िल) नहीं होते हैं।
  3. रानीखेत में उत्तराखंड का दूसरा ऑर्किड पार्क बनाया जायेगा। 

उपर्युक्त में से कितने सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (b)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR