New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

ऑर्गेनॉइड (Organoids)

प्रारम्भिक परीक्षा – ऑर्गेनॉइड (Organoids)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (विज्ञान)

संदर्भ

हाल ही में ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) और ग्रेट ऑरमंड स्ट्रीट हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं ने लैब में छोटे आकार के फेफड़े और किडनी अंग (Organ) विकसित किये। 

Organoids

प्रमुख बिंदु :-

  • इस शोध को 'नेचर मेडिसिन' पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। 
  • इन अंगों को गर्भ में भ्रूण को बनाए रखने वाले तरल पदार्थ से कोशिकाओं को निकालकर विकसित किया गया है।

Organ

  • इन अंगों का विकास शोधकर्ताओं ने 12 गर्भवती महिलाओं के गर्भाशय से कोशिकाएं एकत्र करके कीं। 
  • इन अंगों को वैज्ञानिकों द्वारा “ऑर्गेनॉइड” (Organoids) नाम दिया है।
  • बच्चों के ऑर्गेनॉइड बनाने का यह पहला प्रयास है।

शोध प्रक्रिया :-

  • इस खोज के लिए सर्वप्रथम वैज्ञानिकों ने गर्भ में से भ्रूण से स्टेम कोशिकाएँ निकालीं । 
  • इसके पश्चात् उन कोशिकाओं को अलग किया और पहचाना कि वे किस अंग से आई हैं। 
  • इनमें से फेफड़ों, गुर्दे और आंतों की कोशिकाओं को अलग किया गया और फिर अंगों को विकसित करने के लिए उपयोग किया गया।

लाभ:-

  • ये खोज भविष्य में डॉक्टरों को बच्चे के जन्म से पहले ही जन्मजात बीमारियों का इलाज करने में सहायक होगी। 
  • इससे गर्भ में ही बच्चे को आवश्यक पोषण प्रदान किया जा सकता है।
  • ये छोटे अंग नई दवाओं के विकास के साथ-साथ अंगों की कार्यप्रणाली को समझने में भी सहायक होंगे।

नैतिक पक्ष :-

  • ब्रिटेन में गर्भपात के लिए 22 हफ्ते की समय सीमा निर्धारित की गई है। 
  • इसके पश्चात् गर्भ से कोशिकाएं नहीं ली जा सकतीं। 
  • इस समय सीमा के पश्चात् वैज्ञानिक भ्रूण के विकास का अध्ययन कोशिकाओं के जरिए नहीं कर सकते। 
  • नए शोध के अनुसार, गर्भाशय में मौजूद अमोनिक द्रव्य से ली गई कोशिकाओं को लैब में ऑर्गेनॉइड बनाने में 4 से 6 सप्ताह का समय लगता है।
  •  इस दौरान यदि अजन्मे बच्चे में कोई समस्या दिखाई देती है, तो जन्म से पहले उसका इलाज करने के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। 
  • गर्भाशय में मौजूद अमोनिक द्रव्य से कोशिकाएं लेना किसी भी तरह से भ्रूण या मां के लिए खतरनाक भी नहीं होता है।
    • इस तरह से स्टेम सेल लेने से भ्रूण के बारे में बहुत सारी जानकारी मिल सकती है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. हाल ही में ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) और ग्रेट ऑरमंड स्ट्रीट हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं ने लैब में छोटे आकार के फेफड़े और किडनी अंग (Organ) विकसित की। 
  2. इन अंगों को गर्भ में भ्रूण को बनाए रखने वाले तरल पदार्थ से कोशिकाओं को निकालकर विकसित किया गया है। 
  3. इन अंगों को वैज्ञानिकों द्वारा “ऑर्गेनॉइड” (Organoids) नाम दिया है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो

(c) सभी तीन 

(d) कोई भी नहीं  

उत्तर (c)

स्रोत : HINDUSTAN

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR