ऑस्कर 2025

चर्चा में क्यों ?

  • एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा कर दी है।
  • इस समारोह का आयोजन 2 मार्च 2025 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया
  • इस साल सबसे ज्यादा पुरस्कार 'अनोरा' को मिले, जिसने 5 कैटेगरी में अवॉर्ड जीते।
  • 'द ब्रुटलिस्ट' को 3 कैटेगरी में, जबकि 'विकेड', 'एमिलिया पेरेज' और 'ड्यून: पार्ट टू' को 2-2 कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिले।
  • इस बार बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन कैटेगरी में पहली बार एक ब्लैक डिज़ाइनर पॉल टाजवेल को ऑस्कर से सम्मानित किया गया।

97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2025: विजेताओं की सूची

अभिनय श्रेणियां

  • बेस्ट एक्ट्रेस: माइकी मेडिसन (अनोरा)
  • बेस्ट एक्टर: एंड्रिअन ब्रॉडी (द ब्रूटलिस्ट)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: कीरन कल्किन (ए रियल पेन)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: जो सलदाना (एमिलिया पेरेज)

फिल्म और निर्देशन

  • बेस्ट फिल्म: अनोरा
  • बेस्ट डायरेक्टर: सीन बेकर (अनोरा)
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: द ब्रूटलिस्ट
  • बेस्ट एडिटिंग: अनोरा

लेखन श्रेणियां

  • बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले: अनोरा
  • बेस्ट एडाप्टेड स्क्रीनप्ले: कॉन्क्लेव

अंतर्राष्ट्रीय और एनिमेशन कैटेगरी

  • बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म: आई एम स्टिल हियर (ब्राजील)
  • बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म: फ्लो
  • बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म: इन द शैडो ऑफ द साइप्रस
  • बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म: आई एम नॉट ए रोबोट

संगीत श्रेणियां

  • बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग: EI MAI (एमिलिया पेरेज)
  • बेस्ट ओरिजिनल स्कोर: द ब्रूटलिस्ट

तकनीकी और डिज़ाइन श्रेणियां

  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: विकेड
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: पॉल टाजवेल (ब्लैक डिज़ाइनर को पहली बार अवॉर्ड)
  • बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग: द सब्सटेंस
  • बेस्ट साउंड: ड्यून 2
  •  बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स: ड्यून 2

डॉक्यूमेंट्री श्रेणियां

  •  बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म: नो अदर लैंड
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म: द ओनली गर्ल इन द ऑर्केस्ट्रा

ऑस्कर अवॉर्ड

  • ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar Awards) जिसे आधिकारिक रूप से "अकादमी अवॉर्ड्स" (Academy Awards) कहा जाता है, दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार है।
  • इसे "एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज" (AMPAS) द्वारा दिया जाता है, जो फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कार्यों को सम्मानित करता है।

पहली बार कब शुरू हुआ?

  • ऑस्कर अवॉर्ड की शुरुआत 16 मई 1929 को हुई थी। 
  • यह पहली बार हॉलीवुड के "रूजवेल्ट होटल" में एक छोटे समारोह में दिए गए थे।

ऑस्कर ट्रॉफी 

ऑस्कर अवॉर्ड की ट्रॉफी एक सोने से मढ़ी हुई मूर्ति होती है, जिसमें एक शूरवीर (नाइट) तलवार पकड़े हुए एक फिल्म रील पर खड़ा होता है।

इस फिल्म रील में पांच spokes होते हैं, जो ऑस्कर के पांच मुख्य विभागों का प्रतिनिधित्व करते हैं:

  1. अभिनेता (Actors)
  2. निर्देशक (Directors)
  3. निर्माता (Producers)
  4. लेखक (Writers)
  5. तकनीशियन (Technicians)

कौन देता है ऑस्कर अवॉर्ड?

AMPAS के लगभग 10,000 से अधिक सदस्य अलग-अलग कैटेगरी में नामांकित फिल्मों को वोट देकर विजेताओं का चयन करते हैं।

ऑस्कर अवॉर्ड की प्रमुख कैटेगरी

  1. सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Best Picture) – साल की सबसे बेहतरीन फिल्म
  2. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) – प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ पुरुष कलाकार
  3. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress) – प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ महिला कलाकार
  4. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (Best Director) – फिल्म का सर्वश्रेष्ठ निर्देशन
  5. सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (Best Supporting Actor)
  6. सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (Best Supporting Actress)
  7.  सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म (Best Animated Feature Film)
  8.  सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म (Best International Feature Film)
  9.  सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी (Best Cinematography) – फिल्म की शानदार फोटोग्राफी
  10. सर्वश्रेष्ठ संगीत और गीत (Best Original Score & Song)

ऑस्कर अवॉर्ड्स कब और कहां होते हैं?

ऑस्कर अवॉर्ड्स हर साल फरवरी या मार्च में आयोजित किए जाते हैं और इन्हें आमतौर पर डॉल्बी थिएटर, लॉस एंजिल्स (अमेरिका) में आयोजित किया जाता है।

ऑस्कर क्यों महत्वपूर्ण है?

  • यह फिल्म जगत का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित सम्मान है।
  • ऑस्कर जीतने से कलाकारों, निर्देशकों और निर्माताओं की पहचान और करियर को नई ऊंचाइयां मिलती हैं।
  • ऑस्कर अवॉर्ड मिलने से किसी फिल्म की लोकप्रियता और कमाई दोनों बढ़ जाती हैं।

प्रश्न  - ऑस्कर अवॉर्ड की शुरुआत कब हुई थी ?

(a) वर्ष 1920 

(b) वर्ष 1922

(c) वर्ष 1925

(d) वर्ष 1929

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT