पंचम चैटबॉट

संदर्भ

हाल ही में, पंचायती राज मंत्री द्वारा ‘पंचम - पंचायत सहायता एवं संदेश’ चैटबॉट का उद्घाटन किया गया। यह डिजिटल उपकरण पंचायतों के कार्य करने के पारंपरिक तरीकों को आधुनिक और सुगम बनाने के लिए तैयार किया गया है। 

पंचम (PANCHAM) के बारे में 

  • इस डिजिटल पहल को यूनिसेफ (UNICEF) के तकनीकी सहयोग से विकसित किया गया है।
  • इसका प्राथमिक ध्येय पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों व प्रशासनिक पदाधिकारियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना है।
  • यह शासन (Governance) और सेवा वितरण के कार्यों में एक गाइड की तरह काम करेगा, जिससे रोज़मर्रा के कार्यों में आने वाली जटिलताएँ कम होंगी। 

पंचम की प्रमुख विशेषताएँ

  • प्रत्यक्ष डिजिटल संपर्क: पंचम के माध्यम से पहली बार भारत सरकार और देशभर की पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के बीच सीधा डिजिटल संवाद संभव हो पाया है।
  • बहुभाषी सुविधा: यह प्लेटफॉर्म ‘भाषिनी’ के साथ एकीकृत है और 22 भारतीय भाषाओं में कार्य करने में सक्षम होगा, जिससे पंचायत प्रतिनिधि अपनी स्थानीय या पसंदीदा भाषा में इसका उपयोग कर सकेंगे। 
  • नागरिकों की भागीदारी: सामान्य नागरिक भी क्यूआर कोड आधारित एक्सेस प्रणाली के जरिए पंचम से जुड़ सकेंगे, जिससे उनकी सहभागिता बढ़ेगी।
  • त्वरित निर्णय और समस्या समाधान: यह व्यवस्था जमीनी स्तर की समस्याओं के शीघ्र समाधान, प्रभावी निर्णय-निर्माण और स्थानीय प्रशासन तथा नीति-निर्धारण स्तर के बीच मजबूत फीडबैक तंत्र विकसित करने में सहायक होगी।
  • दोतरफा संवाद प्रणाली: पंचम दो-तरफा संचार को प्रोत्साहित करता है जिसके तहत पंचायत पदाधिकारी सीधे मंत्रालय को प्रतिक्रिया भेज सकते हैं, अपने प्रश्न रख सकते हैं और स्थानीय चुनौतियों को सामने ला सकते हैं।
  • सूचना का प्रभावी प्रसार: इसके माध्यम से मंत्रालय पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों तक परिपत्र, दिशानिर्देश, महत्वपूर्ण सूचनाएँ व नवीनतम अपडेट सीधे व तुरंत पहुंचा सकेगा।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT