New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

 पशुपतिनाथ मंदिर 

प्रारम्भिक परीक्षा – पशुपतिनाथ मंदिर 
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

संदर्भ

  • नेपाल में हिंदू त्योहार बाला चतुर्दशी के मद्देनजर एक सप्ताह के लिए काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र के आसपास मांस, शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री तथा खान- पान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Pashupatinath-Temple             

पशुपतिनाथ मंदिर 

  • यह मंदिर नेपाल की राजधानी काठमांडू से तीन किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बागमती नदी के किनारे देवपाटन में स्थित है। 
  • यह मंदिर भगवान पशुपतिनाथ को समर्पित है। 
  • इसे यूनेस्को द्वारा वर्ष 1979 में विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल की सूची में सूचीबद्ध किया गया। 
  • इस मंदिर में गैर-हिंदूओं को प्रवेश की अनुमति नहीं है। 
  • 15 वीं शताब्दी में राजा प्रताप मल्ल के द्वारा मंदिर में चार पुजारी (भट्ट) और एक मुख्य पुजारी (मूल-भट्ट) दक्षिण भारत के ब्राह्मणों में से रखे जाने की परम्परा प्रारम्भ की थी। 
  • पशुपतिनाथ मंदिर में शिवरात्रि का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

विशेषताएँ:

  • यह मंदिर लगभग 246 हेक्टेयर (2,460,000 मी 2 ) क्षेत्र में बना हुआ है। 
  • मंदिर परिसर में 518 छोटे मंदिर और एक मुख्य पैगोडा भवन स्थित है।
  • यह मंदिर दो मंजिला है, जिसके चारों ओर कई और मंदिर बनाए गए हैं।
  • इनमें 14वीं शताब्दी के राम मंदिर एवं वैष्णव मंदिर परिसर बनाये गए हैं और 11वीं शताब्दी में पांडुलिपि में उल्लिखित गुह्येश्वरी मंदिर का निर्माण किया गया।

वास्तुकला :-

pagoda-style     

  • यह मंदिर नेपाली पैगोडा शैली की वास्तुकला में बनाया गया है। 
  • मंदिर में दो-स्तरीय छतें सोने की परत से ढकी हैं। 
  • मंदिर में एक वर्गाकार आधार मंच पर स्थित है, जिसकी ऊंचाई आधार से शिखर तक लगभग 23 मीटर है।

temple

  • इस मंदिर में चार मुख्य दरवाजे हैं, जो चांदी की परत से ढके हुए हैं। इस मंदिर का शिखर सोने का है। 
  • मंदिर के अंदर दो गर्भगृह हैं, आंतरिक गर्भगृह में भगवान शिव के लिंगेश्वर वाली  मूर्ति रखी हुई हैं जो चांदी से ढकी सर्प से घिरा हुआ है और बाहरी गर्भगृह एक खुला गलियारा है।

पैगोडा शैली:- 

Pagoda

  • पैगोडा शैली में निर्मित वास्तुकला में मीनार जैसी संरचना होती है जिसमें अनेक छज्जे होते हैं । 
  • मंदिर के निर्माण में लकड़ी,पत्थर एवं ईंट का प्रयोग हुआ है, जो बहार से ठोस एवं अन्दर से खोखली होती है।
  • इस शैली में अधिकांश बौद्ध मंदिरों का निर्माण हुआ है, जिसका उदाहरण: चीन, जापान, कोरिया, नेपाल, वियतनाम आदि देशों में पाया जाता है। 
  • पैगोडा का आधुनिक डिज़ाइन प्राचीन के स्तूपों से लिया गया है, जो एक अर्धगोलाकार, गुंबददार, स्मारक जैसी संरचना होती है। 
  • इन स्तूपों का निर्माण सबसे पहले प्राचीन भारत में किया गया था। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर कहाँ पर स्थित है ?

(a)  भारत 

(b)  चीन  

(c)  नेपाल  

(d)  थाईलैंड 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- पैगोडा शैली क्या है? इसके प्रमुख विशेषताओं का व्याख्या कीजिए।  

स्रोत : The Print

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X