New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

"पाट-मित्रो"

प्रारम्भिक परीक्षा – पाट-मित्रो एप्लिकेशन ,जूट
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 1

संदर्भ

कपड़ा मंत्रालय ने जूट किसानों की सुविधा के लिए "पाट-मित्रो" एप्लिकेशन लॉन्च किया है।

indian-jute

प्रमुख बिंदु 

  • यह एप्लिकेशन “भारतीय जूट निगम” द्वारा डिजाइन किया गया है जो 40 लाख जूट किसान परिवारों को (MSP) की जानकारी प्रदान करता है।

उद्देश्य :- 

  • इस मोबाइल एप्लिकेशन को लॉन्च करने का उद्देश्य जूट किसानों को एमएसपी और कृषि विज्ञान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना है। 
  • कपड़ा मंत्रालय ने 'जूट संगोष्ठी' के दौरान भारतीय जूट निगम लिमिटेड (जेसीआई) द्वारा विकसित एक मोबाइल एप्लिकेशन "पाट-मित्रो" को लॉन्च किया है। 
  • जूट जियोटेक्सटाइल्स पर विशेष जोर देने के साथ जूट आधारित तकनीकी वस्त्रों के बारे में जागरूकता पैदा करने और उन्हें लोकप्रिय बनाने के लिए 'जूट संगोष्ठी' का आयोजन किया गया था। 

"पाट-मित्रो" एप्लिकेशन:-

paat-mitro

  • यह एप्लिकेशन 6 भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, मराठी, उड़िया और तमिल में उपलब्ध है।
  • इस एप में नवीनतम कृषि पद्धतियाँ और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी); जूट ग्रेडेशन पैरामीटर्स, किसान-केंद्रित योजनाएं जैसे 'जूट-आईसीएआरई', मौसम पूर्वानुमान, जेसीआई के खरीद केंद्रों के स्थान, खरीद नीतियां भी उपलब्ध कराई गई हैं। 
  • इस एप्लिकेशन की सभी कार्यक्षमताएं उपयोगकर्ताओं को निःशुल्क प्रदान की जाती हैं, जिससे जूट किसानों के लिए आसानी से उपलब्ध हो जाता है।
  • इस एप के द्वारा किसान एमएसपी ऑपरेशन के तहत जेसीआई को बेचे गए कच्चे जूट के लिए अपने भुगतान की स्थिति को भी ट्रैक कर सकेंगे। 
  • इस मोबाइल एप्लिकेशन में "पाट-मित्रो" के माध्यम से उनके प्रश्नों के लिए चैटबॉट जैसी नवीनतम प्रौद्योगिकी सुविधा शामिल की गई है।

भारतीय पटसन निगम लिमिटेड (Jute Corporation of India Limited : JCI) :- 

  • इसकी स्थपना वर्ष 1971 में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा एक आधिकारिक एजेंसी के रूप में स्थापित की गई थी।
  • यह कपड़ा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है 
  • भारतीय पटसन निगम लिमिटेड भारत में 7 राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मेघालय, त्रिपुरा, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में विस्तृत है।
  • जेसीआई भारत सरकार द्वारा नियुक्त निर्यात निरीक्षण एजेंसी के रूप में कार्य करता है और यह निर्यात किए जाने से पहले जूट का निरीक्षण भी करता है।
  • इसे भारत सरकार के द्वारा  5 करोड़ रुपये की अधिकृत और भुगतान पूंजी प्रदान की गई है। 
  • यह एजेंसी बिना किसी मात्रात्मक सीमा के उत्पादकों द्वारा समर्थन दरों पर जितनी भी जूट की पेशकश की जाती है, उसे खरीदने के लिए बाध्य है। 
  • जेसीआई को होने वाले नुकसान की प्रतिपूर्ति भारत सरकार द्वारा की जाएगी।
  • जेसीआई 100% प्राकृतिक, जैव-निम्नीकरणीय, टिकाऊ उत्पादों के उपयोग के साथ विभिन्न प्रकार के जूट बैग और अन्य वस्तुएं ग्राहकों को विकल्प के रूप में प्रदान करता है।

जूट (Jute) :-

  • यह एक द्विबीजपत्री, रेशेदार वाणिज्यिक फसल है जिसकी खेती के लिए गर्म तथा नम जलवायु की आवश्यकता होती है। 
  • इसकी खेती के लिए लगभग 100 से 200 से.मी. वर्षा तथा 24 से 35 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान उपयुक्त  होता है। 
  • भारत में जूट उत्पादक राज्य :- भारत में पश्चिम बंगाल जूट का सबसे बड़ा उत्पादक है, इसके पश्चात् बिहार, असम, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा और मेघालय हैं।
  • विश्व में जूट उत्पादक देश :- भारत, बांग्लादेश, थाईलैंड और चीन ।  

उपयोग :-

  • जूट के रेशे से बैग्स, कम्बल, दरी, कालीन, ब्रश एवं रस्सियां आदि तैयार की जाती हैं। 
  • जूट के डंठल से चारकोल एवं गन पाउडर बनाया जाता है।

कृषि :-

  • इस फसल की बुवाई फरवरी से मार्च माह में की जाती है।
  • इस फसल की कृषि के लिए दोमट मिट्टी, समतल भूमि होनी चाहिए जिसमें पानी का निकास अच्छा स्रोत हो।
  • जूट की प्रमुख दो किस्में 1. कैपसुलेरिस (सफेद जूट) और  2. ओलीटोरियस पायी जाती है। 

कैपसुलेरिस (सफेद जूट):-

  • इसको सफेद जूट या ककिया बम्बई भी कहा जाता है। इसकी पत्तियां स्वाद में कडुवी होती हैं। इसकी बुवाई फरवरी से मार्च में की जाती है। यह फसल निम्न भूमि हेतु अधिक उपयुक्त होती है। 
  • कैपसुलेरिस की प्रमुख प्रजातियां :- जे आर सी 321, जे आर सी 212, यू पी सी 94 (रेशमा), जे आर सी 698, अंकित (एन डी सी- 2008), एन डी सी 9102 आदि हैं। 

ओलीटोरियस:-

  • इसको देव या टोसा जूट भी कहा जाता  है। इसकी पत्तियां स्वाद में मीठी होती हैं। 
  • इसका रेशा केपसुलेरिस से अच्छा होता है। यह फसल उच्च भूमि हेतु अधिक उपयुक्त होती है। 
  • इसकी बुवाई अप्रैल के अन्त से मई तक की जाती है।
  • ओलीटोरियस की प्रमुख प्रजातियां :- जे आर ओ 632, जे आर ओ 878, जे आर ओ 7835, जे आर ओ 524 (नवीन), जे आर ओ 66 आदि हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में कपड़ा मंत्रालय ने किसानों की सुविधा के लिए "पाट-मित्रो" एप्लिकेशन लॉन्च किया है, यह किस फसल से संबंधित है? 

(a) कपास 

(b)  गन्ना 

(c)  जूट 

(d)  केला

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- "पाट-मित्रो"  क्या है? जूट किसानों के कल्याण के लिए भारत सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की विवेचना कीजिए।

स्रोत :pib

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR