New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

झारखंड में 28 पंचायतों में पायलट प्रोजेक्ट

चर्चा में क्यों-

 झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग ने 28 पंचायतों में समग्र सुधार लाने और उन्हें मॉडल पंचायतों में बदलने के लिए एक पायलट परियोजना शुरू की है।

प्रमुख बिंदु-

  • स्थानीय प्रशासन क्षमता निर्माण के लिए झारखण्ड सरकार ने केरल में कार्यरत एक स्वायत्त निकाय केरल इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल एडमिनिस्ट्रेशन (KILA) के साथ समझौता किया है।
  • झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग ने 28 पंचायतों के समग्र सुधार लाने और उन्हें मॉडल पंचायतों में बदलने के लिए एक पायलट परियोजना शुरू की है।
  • झारखण्ड में क्षमता निर्माण अभ्यास KILA से आईएसओ प्रमाणन या  पंचायतों के लिए मानक प्रमाण पत्र प्राप्त करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

प्रमाणीकरण का मतलब-

यह पुष्टि करता है कि-

  1. पंचायत प्रणाली निवासियों को अपनी सेवा वितरण से संतुष्ट रख रही है। 
  2. निवासियों की सहभागिता और साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने के माध्यम से लगातार सुधार कर रही है।
  • पंचायतों के विकास की परिकल्पना तीन चरणों में पूरी होगी-
    • पहले चरण में- स्वास्थ्य, पानी की पहुंच, आंगनवाड़ी केंद्रों, शिक्षा और पंचायतों में बुनियादी सेवाओं का अंतर विश्लेषण करना है।
    • दूसरे चरण में- पहले चरण के एक माह बाद संस्था एक रिपोर्ट सौंपेंगी। तब अलग-अलग जिलों, स्थानीय विधायकों, मुखियाओं से विचार मांगेंगे कि उन कमियों को कैसे भरा जाए।
    • तीसरा चरण- आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकताओं को रेखांकित करते हुए KILA की सेवा ली जाएगी।

KILA के कार्य- 

  • KILA कार्यशालाओं के माध्यम से निर्वाचित प्रतिनिधियों और पंचायती राज संस्थाओं के सरकारी अधिकारियों की क्षमता निर्माण करेगी।
  • राज्य में मास्टर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करेगी।
  • स्थानीय शासन को दिखाने के लिए केरल में एक्सपोजर विजिट आयोजित किए जाएँगे।
  • विकेंद्रीकरण और विकास से संबंधित मुद्दों पर प्रशिक्षण मॉड्यूल विकसित करेगी।
  • पंचायतों के राजस्व स्त्रोत को विकसित करेगी।
  • उक्त कार्य पूर्ण हो जाने के उपरांत इन पंचायतों की सेवाओं का आईएसओ प्रमाणीकरण होगा।

प्रश्न:- निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. स्थानीय प्रशासन क्षमता निर्माण के लिए झारखण्ड सरकार ने केरल इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल एडमिनिस्ट्रेशन (KILA) के साथ समझौता किया है।
  2. झारखण्ड में क्षमता निर्माण अभ्यास KILA से आईएसओ पंचायतों के लिए मानक प्रमाण पत्र प्राप्त करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1                         

(b) केवल 2                              

(c) 1 और 2 दोनों                 

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर-   (C)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: केरल इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल एडमिनिस्ट्रेशन (KILA) के साथ झारखंड सरकार द्वारा    28 पंचायतों में शुरू किए गए पायलट प्रोजेक्ट की चर्चा कीजिए। 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR