New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

श्रीलंका में 6 देशों के लिए मुफ्त पर्यटक वीजा देने की नीति लागू

प्रारम्भिक परीक्षा – श्रीलंका में 6 देशों के लिए मुफ्त पर्यटक वीजा देने की नीति लागू, पाक स्ट्रेट्स और मन्नार की खाड़ी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-2

चर्चा में क्यों 

  • श्रीलंका ने पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत समेत छह देशों के नागरिकों को मुफ्त पर्यटक वीजा की सुविधा देने की नीति को लागू किया है।

tourist-visa

प्रमुख बिंदु:-  

  • यह मुफ्त पर्यटक वीजा नीति अक्टूबर 2023 से भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों के लिए शुरू किया गया है। 

विशेषता:-  

  • यह वीजा नीति 30 दिनों के लिए होगी, जो 31 मार्च, 2024 तक लागू रहेगी। 
  • इस नीति के तहत यात्रियों को श्रीलंका आने पर दोहरी प्रवेश स्थिति दी जाएगी तथा वीजा की वैधता द्वीपीय राष्ट्र में 30 दिनों के प्रवास तक सीमित होगी। 
  • इससे भारतीय पर्यटकों को तत्काल मुफ्त पर्यटक वीजा मिल सकेगा। 
  • भारत पारंपरिक रूप से श्रीलंका का शीर्ष इनबाउंड पर्यटन बाजार है। अक्टूबर 2023 में 28 हजार भारतीय पर्यटक श्रीलंका गए थे। जबकि रूसी पर्यटकों की संख्या 10 हजार थी।

भारत - श्रीलंका संबंध:-

  • भारत और श्रीलंका के संबंध 2,500 वर्ष से अधिक पुराने हैं । दोनों देशों के मध्य  बौद्धिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक और आर्थिक संबंध है। 
  • दोनों देशों के मध्य व्यापार,निवेश, शिक्षा, संस्कृति और रक्षा के क्षेत्रों में सहयोग किया जाता है। 

भारत - श्रीलंका के मध्य भौगोलिक सीमा:-

SRILANKA

  • दोनों देशों की समुद्री सीमा पाक स्ट्रेट्स और मन्नार की खाड़ी के द्वारा जुड़ी हुई है। 

पाक स्ट्रेट्स :- 

  • यह भारत के तमिलनाडु राज्य और श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के जाफना जिले के बीच एक जलडमरूमध्य है । यह उत्तर-पूर्व में बंगाल की खाड़ी को दक्षिण-पश्चिम में पाक खाड़ी से जोड़ता है।

मन्नार की खाड़ी (Gulf of Mannar):-

  • यह खाड़ी दक्षिण-पूर्वी भारत और पश्चिमी श्रीलंका के मध्य हिंद महासागर में स्थित है । 
  • इस खाड़ी के मुख्य बंदरगाह : तमिलनाडु में थूथुकुडी और श्रीलंका में कोलंबो बंदरगाह है। इस खाड़ी में लगभग 21 द्वीप स्थित हैं, जिन्हें चार प्रमुख समूहों तूतीकोरिन, मंडपम, कीजाखराई और वेम्बर समूहों में वर्गीकृत किया गया है।

विशेषता:-  

  • इस खाड़ी की सीमा पर पूर्वोत्तर में रामेश्वरम द्वीप, आदम का पुल (रामसेतु) और मन्नार द्वीप स्थित हैं ।
  • इस खाड़ी की चौड़ाई लगभग 130 से 275 कि.मी. तथा लम्बाई 160 कि.मी. है।
  • यह खाड़ी मोतियों के लिए प्रसिद्ध है।
  • इस खाड़ी में लगभग 3,000 से अधिक वनस्पति एवं जलीय जीवों की प्रजातियां पायी जाती हैं। 
  • इस खाड़ी में विभिन्न प्रकार के समुद्री पारिस्थितिक तंत्र पाए जाते हैं, जिसमें मैंग्रोव, समुद्री घास, समुद्री शैवाल और प्रवाल भित्तियाँ शामिल हैं।
  • इस खाड़ी में लुप्तप्राय प्रजातियां; जैसे- डॉल्फ़िन, डगोंग, व्हेल और समुद्री खीरे आदि पायी जाती हैं।

मन्नार की खाड़ी समुद्री बायोस्फीयर रिजर्व (GOMBR) :-

  • भारत के दक्षिण-पूर्वी सिरे पर स्थित, मन्नार की खाड़ी समुद्री बायोस्फीयर रिजर्व दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में पहला समुद्री बायोस्फीयर रिजर्व है। 
  • यह भारत में जैविक रूप से विविधता वाले क्षेत्रों में से एक है।
  • इस बायोस्फीयर रिजर्व की स्थापना भारत सरकार और तमिलनाडु सरकार के द्वारा 18 फरवरी 1989 को संयुक्त रूप से की गई थी। इसे UNESCO के मैन एंड बायोस्फीयर (MAB) कार्यक्रम द्वारा मान्यता दी गई है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन-सा देश  6 देशों के लिए मुफ्त पर्यटक वीजा देने की नीति लागू किया है?

(a)  मलेशिया 

(b)  जापान 

(c)  श्रीलंका 

(d)  इंडोनेशिया 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- श्रीलंका द्वारा जारी मुफ्त पर्यटक वीजा नीति के आर्थिक लाभों की व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X