New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पापुआ न्यू गिनी में पोलियो प्रकोप

चर्चा में क्यों?

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पापुआ न्यू गिनी में जंगली पोलियो वायरस के प्रकोप की आधिकारिक घोषणा की है।

प्रमुख बिंदु:

  • दो बच्चों में पोलियो वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद यह कदम उठाया गया।
  • वर्ष 2018 में आखिरी बार पोलियो का प्रकोप हुआ था; 2020 के बाद से कोई नया मामला सामने नहीं आया था।
  • देश में आधी से कम आबादी को ही पोलियो रोधी टीका लगा है, जिससे व्यापक संक्रमण का खतरा है।
  • WHO को डर है कि यह वायरस वैश्विक स्तर पर फैल सकता है और इससे वैश्विक पोलियो उन्मूलन पहल (GPEI) का लक्ष्य संकट में पड़ सकता है।

वैश्विक पोलियो उन्मूलन पहल (GPEI)

  • शुरुआत: WHO की विश्व स्वास्थ्य सभा द्वारा 1988 में पारित प्रस्ताव के तहत।
  • प्रकृति: एक सार्वजनिक-निजी भागीदारी (Public-Private Partnership) है।
  • उपलब्धियाँ:
    • 1988 से अब तक जंगली पोलियोवायरस के मामलों में 99% की कमी आई है।
    • पहले यह वायरस 125 देशों में स्थानिक था, अब केवल अफगानिस्तान और पाकिस्तान तक सीमित है।
  • जंगली पोलियोवायरस के प्रकार:
    • टाइप 1: अभी भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान में मौजूद।
    • टाइप 2: वर्ष 1999 में समाप्त घोषित।
    • टाइप 3: वर्ष 2020 में समाप्त घोषित।

पोलियो रोग:  

  • रोग का नाम: पोलियो या पोलियोमायलाइटिस
  • कारण: पोलियोवायरस (Poliovirus)
  • प्रभावित आयु वर्ग: मुख्यतः 5 वर्ष से कम आयु के बच्चे
  • संक्रमण का तरीका:
    • मल-मौखिक मार्ग से एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है।
    • दूषित भोजन/पानी या संक्रमित खाद्य सामग्री साझा करने से भी फैलता है।
  • प्रभाव: शरीर के तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है, जिससे स्थायी पक्षाघात (Paralysis) हो सकता है।
  • विकास स्थान: यह वायरस मानव आंत में बढ़ता है।

भारत में पोलियो वैक्सीन:

  • पोलियो वैक्सीन बच्चों को जन्म से लेकर 5 साल की उम्र तक दिया जाता है।
  • भारत में बच्चे को जन्म के समय, 6 सप्ताह, 10 सप्ताह, और 14 सप्ताह की उम्र में पोलियो की खुराकें दी जाती हैं। इसके बाद, 9 महीने से 1 साल की उम्र के बीच बूस्टर खुराक दी जाती है।
  • 5 साल की उम्र तक बच्चों को नियमित रूप से "पल्स पोलियो अभियान" के दौरान अतिरिक्त खुराकें दी जाती हैं।

भारत का पोलियो-मुक्त इतिहास:

  • भारत ने 2014 में खुद को पोलियो मुक्त घोषित किया था।
  • देश में आखिरी बार 2011 में पोलियो का मामला दर्ज हुआ था।
  • यह भारत सरकार ने बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान की सफलता थी।

प्रश्न. हाल ही में किस देश में जंगली पोलियो वायरस के प्रकोप की WHO द्वारा पुष्टि की गई है?

(a) नाइजीरिया

(b) पापुआ न्यू गिनी

(c) इंडोनेशिया

(d) म्यांमार

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR