New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

प्रकृति 2025

कार्बन बाजार पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ। इसे प्रकृति 2025 (PRAKRITI 2025) नाम दिया गया है। 

प्रकृति 2025 के बारे में 

  • परिचय : यह कार्बन बाज़ार पर पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन है जो वैश्विक कार्बन बाजार की वर्तमान प्रवृत्तियों, चुनौतियों एवं भविष्य की दिशाओं पर सार्थक चर्चा पर केंद्रित है। 
  • प्रकृति का अर्थ : परिवर्तनकारी पहलों को एकीकृत करने के लिए लचीलापन, जागरूकता, ज्ञान एवं संसाधनों को बढ़ावा देना (Promoting Resilience, Awareness, Knowledge, and Resources for Integrating Transformational Initiatives: PRAKRITI) 
  • आयोजक : प्रकृति 2025 का आयोजन ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE), विद्युत मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। 
  • उद्देश्य : इसका उद्देश्य भारतीय कार्बन बाजार की कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं की गहन समझ प्रदान करना तथा वैश्विक कार्बन बाजार की गतिशीलता, अवसरों व चुनौतियों के बारे में जानकारी प्रदान करना है।
    • यह सम्मेलन दुनिया भर के विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के नेताओं, शोधकर्ताओं एवं व्यवसायियों को एक साथ लाता है। 
  • ज्ञान भागीदार : विश्व बैंक एवं अंतर्राष्ट्रीय उत्सर्जन व्यापार संघ (IETA)
  • महत्व : यह सम्मेलन ज्ञान व विचारों का आदान-प्रदान करने, सहयोगात्मक समाधान तलाशने तथा कार्बन-मुक्ति और सतत विकास में तेजी लाने के लिए रणनीतियों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। 

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) के बारे में

  • स्थापना : ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के तहत 1 मार्च, 2002 को 
  • उद्देश्य : अधिनियम की समग्र रूपरेखा के भीतर भारतीय अर्थव्यवस्था की ऊर्जा तीव्रता को कम करना 
  • मिशन : ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के समग्र ढांचे के भीतर स्व-नियमन और बाजार सिद्धांतों पर जोर देने वाली नीतियों व रणनीतियों को विकसित करने में सहायता करना 
  • कार्य : 
    • ऊर्जा दक्षता और संरक्षण के बारे में जागरुकता पैदा करना और सूचना का प्रसार करना।
    • ऊर्जा के दक्ष उपयोग और इसके संरक्षण के लिए तकनीकों में कर्मियों व विशेषज्ञों के प्रशिक्षण की व्यवस्था करना 
    • ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में परामर्श सेवाओं को सुदृढ़ करना
    • अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देना
    • परीक्षण एवं प्रमाणन प्रक्रियाओं का विकास करना तथा परीक्षण सुविधाओं को बढ़ावा देना
    • पायलट परियोजनाओं एवं निष्‍पादन परियोजनाओं को तैयार करना और उनके कार्यान्वयन को सुविधाजनक बनाना
    • ऊर्जा दक्ष प्रक्रियाओं, उपकरणों और प्रणालियों के उपयोग को बढ़ावा देना
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X