New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

 प्रेमचंद फ़ेलोशिप  (Premchand Fellowship)

प्रारंभिक परीक्षा –  प्रेमचंद फ़ेलोशिप  (Premchand Fellowship)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

संदर्भ 

भूटानी लेखक छिरिङ ताशी को साहित्य अकादमी की ‘प्रेमचंद फ़ेलोशिप’ से 08 दिसंबर,2023 सम्मानित किया गया।

Premchand-Fellowship

प्रमुख बिंदु 

  • 'प्रेमचंद फ़ेलोशिप' का नाम लोकप्रिय हिंदी लेखक मुंशी प्रेमचंद के नाम पर रखा गया है, जिसे साहित्य अकादमी ने 2005 में उनकी 125वीं जयंती पर प्रारंभ किया था।
  • भूटान के रहने वाले छिरिङ ताशी रचनात्मक गैर-काल्पनिक साहित्य के क्षेत्र में विशेष कार्यों के लिए जाने जाते हैं।
  • शेरिंग ताशी ने भूटान पर कई किताबें लिखी हैं और किताबों को युवाओं के लिए सुलभ, आकर्षक और दिलचस्प बनाया है।
  • वह भूटान इकोज़ लिटरेरी फेस्टिवल के सह-निदेशक भी हैं।
  • छिरिङ ताशी ने मिस्ट्रीज़ ऑफ़ द रेवेन क्राउन, लिगेसी ऑफ़ गोंगज़िम उग्येन डोरी और मिथ एंड मेमोरी - अनटोल्ड स्टोरीज़ ऑफ़ भूटान नामक पुस्तकों के लेखक हैं।
  • छिरिङ ताशी द बोधिसत्व किंग, बोल्ड भूटान बेकन्स, सिंबल्स ऑफ़ भूटान के सह-लेखक हैं
  • वह राष्ट्रीय समाचार पत्रों और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में लेखों के भी योगदान देते हैं। 
  • छिरिङ ताशी माउंटेन इकोज़ लिटरेरी फेस्टिवल के महोत्सव निदेशकों में से एक हैं।

'प्रेमचंद फ़ेलोशिप'

  • 'प्रेमचंद फ़ेलोशिप' का प्रारंभ साहित्य अकादमी द्वारा वर्ष 2005 में  प्रेमचंद के जयंती पर की गई थी।
  • यह भारतीय साहित्य पर शोध करने वाले  प्रतिष्ठित व्यक्ति’ को दिया जाता है। 
  • भारत के अलावा दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन के रचनात्मक लेखकों को दिया जाता है।
  • 'प्रेमचंद फ़ेलोशिप' में शोध की अवधि एक महीने से तीन महीने तक होती है।
  • विजिटिंग फेलो को अपने दौरे की एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होती है जिसे कार्यकारी बोर्ड के समक्ष रखा जाता है और उनसे इस विषय से संबंधित विश्वविद्यालयों और संस्थानों में उनकी विशेषज्ञता के विषय पर व्याख्यान देने का अनुरोध किया जाता है।
  • छिरिङ ताशी फ़ेलोशिप के 12वें प्राप्तकर्ता हैं।
  • पाकिस्तानी उर्दू लेखक इंतिज़ार हुसैन फ़ेलोशिप के पहले प्राप्तकर्ता थे।

साहित्य अकादमी

SAHITYA-AKADAMI

  • साहित्य अकादमी भारत में साहित्य और भाषाओं के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित एक संगठन है।
  • साहित्य अकादमी की स्थापना मार्च 1954 में हुई थी 
  • यह संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. भूटानी लेखक छिरिङ ताशी को साहित्य अकादमी की ‘प्रेमचंद फ़ेलोशिप’ से 08 दिसंबर,2023 सम्मानित किया गया।
  2. 'प्रेमचंद फ़ेलोशिप' का नाम लोकप्रिय हिंदी लेखक मुंशी प्रेमचंद के नाम पर रखा गया है।
  3. पाकिस्तानी उर्दू लेखक इंतिज़ार हुसैन फ़ेलोशिप के पहले प्राप्तकर्ता थे।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: साहित्य अकादमी क्या है ? साहित्य अकादमी के प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR