New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

‘प्रेसिडेंट्स कलर’(President’s Colour)

प्रारंभिक परीक्षा – ‘प्रेसिडेंट्स कलर’(President’s Colour)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों 

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 दिसंबर 2023 को पुणे के आर्म्‍ड फोर्स मेडिकल कॉलेज (AFMC) को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ से सम्‍मानित किया है।

President-colour

प्रमुख बिंदु 

  • प्रेसिडेंट्स कलर’ किसी भी सैन्य इकाई को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
  • पुणे का आर्म्‍ड फोर्स मेडिकल कॉलेज (AFMC) वर्ष 2023 में अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है।
  • 1 दिसंबर 2023 को प्‍लैटिनम जुबिली इयर सेलिब्रेशन में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भाग लिया।
  • आर्म्‍ड फोर्स मेडिकल कॉलेज (AFMC) की स्थापना 1 मई, 1948 को हुई थी।
  • आर्म्‍ड फोर्स मेडिकल कॉलेज (AFMC) प्रमुख सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा प्रतिष्ठान है।
  • यह देश के अग्रणी मेडिकल कॉलेजों में से एक है।
  • यह संस्थान मेडिकल स्नातक, स्नातकोत्तर, नर्सिंग स्नातक, स्नातकोत्तर, दंत स्नातकोत्तर और पैरामेडिकल स्टाफ का प्रशिक्षण देता है।
  • आर्म्‍ड फोर्स मेडिकल कॉलेज (AFMC) एशिया में किसी भी देश के सशस्त्र बलों द्वारा स्थापित पहला मेडिकल कॉलेज भी है।

राष्‍ट्रपति का निशान

  • प्रेसिडेंट्स कलर अवार्ड भारत की किसी भी सैन्य इकाई को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है। 
  • इस सम्‍मान को 'राष्‍ट्रपति का निशान' के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह एक प्रतीक होता है। इसे सभी यूनिट के अधिकारी अपनी यूनिफॉर्म के बाएं हाथ की आस्तीन पर लगाते हैं।
  • भारत का राष्ट्रपति सशस्त्र बलों का सर्वोच्च कमांडर होता है।
  • यह सम्‍मान उन्‍हीं के हाथों दिया जाता है। इसे किसी यूनिट के उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन के लिए ही दिया जाता है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 दिसंबर 2023 को पुणे के आर्म्‍ड फोर्स मेडिकल कॉलेज (AFMC) को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ से सम्‍मानित किया है।
  2. आर्म्‍ड फोर्स मेडिकल कॉलेज (AFMC) की स्थापना 1 मई, 1948 को हुई थी।
  3. आर्म्‍ड फोर्स मेडिकल कॉलेज (AFMC) एशिया में किसी भी देश के सशस्त्र बलों द्वारा स्थापित पहला मेडिकल कॉलेज भी है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

स्रोत : the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X