New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2025 प्रदान किए

चर्चा में क्यों?

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में नर्सिंग पेशेवरों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु:

  • इस वर्ष 15 नर्सिंग पेशेवरों को चुना गया है।
  • इनमें विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से प्रतिनिधित्व रहा।
  • इन नर्सों ने कोविड-19 महामारी,प्राकृतिक आपदाओं,जनजातीय क्षेत्रों में सेवा, मानसिक स्वास्थ्य,गर्भवती महिलाओं की देखभाल,और बुजुर्ग देखभाल जैसे क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य किया है।
  • राष्ट्रपति ने नर्सों को 'सेवा और करुणा की जीवंत प्रतिमूर्ति' बताया 
  • इनका योगदान देश के स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ है।

पुरस्कार में क्या मिलता है?

  • प्रमाण पत्र
  • रजत पदक
  • ₹50,000 की नकद राशि (राशि में परिवर्तन संभव है)
  • राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान का प्रतीक

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार:

  • यह भारत सरकार द्वारा नर्सिंग पेशेवरों को दिया जाता है।
  • ये उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए प्रदान किया जाने वाला एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान है। 
  • यह पुरस्कार महान नर्स और समाजसेविका फ्लोरेंस नाइटिंगेल की स्मृति में दिया जाता है, जिन्होंने आधुनिक नर्सिंग की नींव रखी थी।
  • यह पुरस्कार हर वर्ष घोषित किया जाता है।
  • राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा नामांकित नर्सों का चयन एक केंद्रीय समिति द्वारा किया जाता है।
  • यह पुरस्कार उन नर्सों को भी प्रेरित करता है, जो आमतौर पर अपने कार्य के लिए सार्वजनिक रूप से मान्यता प्राप्त नहीं कर पातीं।

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार

बिंदु

विवरण

स्थापना वर्ष

1973

प्रस्तावक संस्था

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार

प्रदान करता है

भारत के राष्ट्रपति

प्राप्तकर्ता

भारत की योग्य नर्सें, मिडवाइव्स और सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता

उद्देश्य

नर्सिंग सेवा में उत्कृष्टता, समर्पण, करुणा और सेवा-भावना को प्रोत्साहन देना

उद्देश्य:

  • नर्सिंग पेशे में मानवता,सेवा और व्यावसायिकता को बढ़ावा देना।
  • नर्सों द्वारा आपदाओं,महामारी,ग्रामीण और कठिन परिस्थितियों में दी गई सेवाओं को पहचान देना।
  • स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ के रूप में नर्सों के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देना।
  • भावी पीढ़ियों को नर्सिंग पेशे के प्रति प्रेरित करना।

पुरस्कार पाने के लिए पात्रता

  • सरकारी या निजी क्षेत्र की रजिस्टर्ड नर्सें
  • कम-से-कम 10 वर्षों का सेवा अनुभव
  • स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, जैसे:
    • महामारी/आपदा के समय सेवा
    • मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य
  • मानसिक स्वास्थ्य देखभाल
  • जनजातीय या दुर्गम क्षेत्रों में सेवा
  • प्रशिक्षण एवं नेतृत्व में भूमिका

फ्लोरेंस नाइटिंगेल:  

  • इनका जन्म 12 मई 1820, इंग्लैंड में हुआ था।
  • आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक, क्राइमियन युद्ध में घायल सैनिकों की सेवा की
  • उनको 'The Lady with the Lamp' की उपाधि दी गयी थी।
  • उनके योगदान के सम्मान में 12 मई को "अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस" मनाया जाता है।
  • उन्होंने नर्सिंग को केवल सेवा नहीं, एक व्यवस्थित और पेशेवर कार्य के रूप में स्थापित किया।

वर्ष 2025 में कितने नर्सिंग पेशेवरों को फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

(a) 10

(b) 12

(c) 15

(d) 20

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR