New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

'प्रोजेक्ट नीलगिरि तहर' (Project Nilgiri Tahr) 

प्रारंभिक परीक्षा – प्रोजेक्ट नीलगिरि तहर
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-3

संदर्भ

  • तमिलनाडु सरकार ने राजकीय पशु नीलगिरि तहर के संरक्षण तथा जागरूकता को बढ़ाने के लिये 12 अक्टूबर, 2023 को 'प्रोजेक्ट नीलगिरि तहर' लॉन्च किया।

Project-nilgiri-tahr

प्रमुख बिंदु 

  • यह प्रोजेक्ट वर्ष 2022-27 तक कार्य करेगा। 
  • इस प्रोजेक्ट के लिए तमिलनाडु सरकार के द्वारा 25.1 करोड़ व्यय करने का लक्ष्य रखा गया है।

'प्रोजेक्ट नीलगिरि तहर' का उद्देश्य

  • इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य लुप्तप्राय नीलगिरि तहर की प्रजाति की आबादी, वितरण और पारिस्थितिकी की लोगों के भीतर बेहतर समझ विकसित करना है। 
  • इसके महत्व और इसके आवास के बारे में संगम साहित्य के संदर्भों का हवाला देते हुए, पर्यावरण, जलवायु और वन विभाग ने बुधवार को नई संरक्षण पहल के संबंध में एक आदेश जारी किया।

नीलगिरि तहर के बारे में 

  • नीलगिरि तहर (नीलगिरिट्रैगस हिलोक्रियस)एक प्राचीन जीव है, जिसका उल्लेख संगम साहित्य में भी मिलता है। 
  • नीलगिरि तहर का उल्लेख तमिल के दो महाकाव्यों - शिलप्पादिकारम और शिवकासिंदामणि  में भी मिलता है।
  • नीलगिरि तहर का अन्य पुस्तकों जैसे- पाथिनेन मेलकनक्कु नूलगल की नैट्रिनै , ऐंगुरुनूरु , परिपादल , पथित्रुपाथु और पतिनापलाई आदि में भी उल्लेख पाया गया है।
  • यह पश्चिमी घाट में स्थित तमिलनाडु एवं केरल राज्य का स्थानिक पशु है। 
  • नीलगिरि तहर अपनी विशिष्ट विशेषता जैसे-पश्चिमी घाट की खड़ी चट्टानों पर चढ़ने में अपने "गुरुत्वाकर्षण-विरोधी कौशल" के लिए जानी जाती है। 
  • इस पशु का स्थानीय नाम 'वरैयाडु' है। इस पशु को IUCN (प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ) की लाल सूची में गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजाति के रूप में वर्गीकृत किया गया है। 
  • इसके अतिरिक्त इसे भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के तहत भी संरक्षित किया गया है। 
  • World Wide Fund for Nature (WWF) report 2015 के एक अनुमान के अनुसार,पश्चिमी घाट के जंगलों में लगभग 3,122 नीलगिरि तहर मौजूद हैं ।
  • 'प्रोजेक्ट नीलगिरि तहर' के तहत  रेडियो कॉलरिंग, रेडियो टेलीमेट्री के उपयोग के माध्यम से इन जीवों की संख्या का अनुमान लगाने के लिए सिंक्रनाइज़ सर्वेक्षण आदि किया जाता है। 
  • इस प्रोजेक्ट के तहत शोला घास के मैदानों के पुनरुद्धार तथा जानवरों के विखंडित आवास को बहाल करने का भी प्रयास किया जायेगा। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : नीलगिरि तहर के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. इसके संरक्षण तथा जागरूकता बढ़ाने के लिये तमिलनाडु सरकार द्वारा “प्रोजेक्ट नीलगिरि तहर” प्रारम्भ किया गया है।
  2. यह प्रोजेक्ट वर्ष 2023-27 तक कार्य करेगा। 
  3. नीलगिरि तहर का उल्लेख तमिल के दो महाकाव्यों - शिलप्पादिकारम और शिवकासिंदामणि में पाया गया है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर: (b)

स्रोत:I.E

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR