New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

लोक शिकायत समाधान 

चर्चा में क्यों

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अनुसार, सरकार समाचार पत्रों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रकाशित लोक शिकायतों के समाधान के लिये एक ऐसा प्रौद्योगिकी समाधान विकसित करने पर कार्य कर रही है, जिससे इन शिकायतों को संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई के लिये ‘केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली’ (CPGRAMS) पर स्वत: पंजीकृत किया जा सके। 

प्रमुख बिंदु 

  • प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (Department of Administrative Reforms and Public Grievances : DARPG) इस प्रौद्योगिकी समाधान विकसित करने के लिये भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर के साथ सहयोग कर रहा है।
  • सी.पी.जी.आर.ए.एम.एस. (CPGRAMS) एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो नागरिकों के लिये 24x7 सेवा वितरण से संबंधित किसी भी विषय पर सरकारी अधिकारियों के पास अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिये उपलब्ध है। 
  • CPGRAMS का पूरा अर्थ है- Centralised Public Grievance Redress and Monitoring System।
  • डी.ए.आर.पी.जी. ने वर्ष 2016 में सभी मंत्रालयों, संगठनों और विभागों से अनुरोध किया था कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले मामलों को उठाने के लिये समाचार पत्रों के शिकायत कॉलम की नियमित जांच करें तथा समयबद्ध तरीके से समाधान के लिये त्वरित कार्रवाई करें। 
  • डी.ए.आर.पी.जी. स्थायी फीडबैक कॉल सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया में है। कॉल सेंटर शिकायतों के निपटारे पर नागरिकों से प्रतिक्रिया मांगेगा। इसके अलावा, प्रणाली में सुधार के लिये सुझाव भी मांगा जा सकता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR