क्वांटम वैली टेक पार्क

चर्चा में क्यों ?

  • IBM-TCS साझेदारी: अमरावती में 'क्वांटम वैली टेक पार्क' के साथ भारत के क्वांटम भविष्य की नींव

आईबीएम-टीसीएस सहयोग ने अमरावती में क्वांटम भविष्य को मजबूती दी

प्रमुख बिंदु :-

  • भारत ने मई 2025 में तकनीकी क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए आंध्र प्रदेश सरकार, IBM(इंटरनेशनल बिजनेस मशीन) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के साथ मिलकर अमरावती में 'क्वांटम वैली टेक पार्क' की स्थापना की घोषणा की है। 
  • यह परियोजना भारत की नेशनल क्वांटम मिशन (2023-2031) का हिस्सा है और इसका उद्देश्य भारत को वैश्विक क्वांटम नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
  • यह भारत में क्वांटम प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक मील का पत्थर है।
  • यह पहल क्वांटम शोध, नवाचार, रोजगार सृजन और विदेशी निवेश को आकर्षित करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है।

मुख्य उद्देश्य:-

  • भारत में एक आत्मनिर्भर क्वांटम इकोसिस्टम की स्थापना।
  • Cryptography, Materials Science, Life Sciences जैसे क्षेत्रों में लागू क्वांटम अनुसंधान को बढ़ावा देना।
  • ऊर्जा, आपूर्ति श्रृंखला, सार्वजनिक सेवाओं और शासन जैसे क्षेत्रों में क्वांटम कंप्यूटिंग के व्यावहारिक उपयोग को सक्षम करना।
  • कुशल मानव संसाधन विकास, वैश्विक निवेश और उच्च तकनीकी प्रतिभा को आकर्षित करना।

प्रश्न :-निम्न में से अमरावती स्थित क्वांटम वैली टेक पार्क परियोजना भारत के किस मिशन के अंतर्गत आती है?

(a) डिजिटल इंडिया मिशन

(b) नेशनल साइंस मिशन

(c) स्टार्टअप इंडिया

(d) नेशनल क्वांटम मिशन

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT