21 मई, 2025 को प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजीव गांधी : जीवन परिचय
- जन्म : 20 अगस्त 1944, मुंबई
- मृत्यु : 21 मई, 1991 को श्रीपेरंबुदूर, तमिलनाडु में LTTE आत्मघाती हमले में
- मरणोपरांत भारत रत्न (1991) से सम्मानित।
- माता : इंदिरा गांधी (भारत की पहली एवं एकमात्र महिला प्रधानमंत्री)
- पिता : फिरोज गांधी
- दादा : जवाहर लाल नेहरु (भारत के प्रथम प्रधानमंत्री)
- प्रारंभिक शिक्षा : वेल्हम बॉयज़ स्कूल और दून स्कूल, देहरादून
- उच्च शिक्षा : ट्रिनिटी कॉलेज, कैंब्रिज (मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री पूरी नहीं की) एवं इंपीरियल कॉलेज, लंदन में अध्ययन

प्रारंभिक करियर
- पेशेवर पायलट; वर्ष 1966 में इंडियन एयरलाइंस में शामिल हुए।
- राजनीति में प्रवेश से पहले विमानन क्षेत्र में कार्य।
राजनीतिक प्रवेश
- वर्ष 1980 में छोटे भाई संजय गांधी की मृत्यु के बाद सक्रिय राजनीति में प्रवेश।
- वर्ष 1981 में अमेठी (उत्तर प्रदेश) से लोकसभा सांसद निर्वाचित।
प्रधानमंत्री कार्यकाल
- 31 अक्तूबर, 1984 को मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भारत के छठे प्रधानमंत्री बने।
- कार्यकाल: वर्ष 1984-1989
- सबसे कम उम्र (40 वर्ष) में प्रधानमंत्री बने।
प्रमुख योगदान
- भारत में डिजिटल क्रांति की नींव रखी।
- कंप्यूटर एवं दूरसंचार क्षेत्र को बढ़ावा; C-DOT (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स) की स्थापना।
- ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं को प्रोत्साहन।
- वर्ष 1992 के 73वें एवं 74वें संविधान संशोधन की आधारशिला।
- वर्ष 1986 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की, नवोदय विद्यालयों की स्थापना।
- श्रीलंका में भारत-श्रीलंका समझौता (1987); IPKF (भारतीय शांति सेना) की तैनाती।
- मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की।
- महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सुधारों पर जोर।
विवाद
- बोफोर्स घोटाला : बोफोर्स तोप सौदे में कथित भ्रष्टाचार के आरोप; 1989 के चुनाव में कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण।
- शाह बानो केस : मुस्लिम महिला (तलाक संरक्षण) अधिनियम, 1986, जिसे कुछ वर्गों ने अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के रूप में देखा।