New
Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 4th May 2026, 5:30PM Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 4th May 2026, 5:30PM

राव इंटरमीडिएट गोल्डन बैक्ड फ्रॉग

प्रारम्भिक परीक्षा – राव इंटरमीडिएट गोल्डन बैक्ड फ्रॉग
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (जैव-विविधता, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी)

चर्चा में क्यों

कर्नाटक में एक मेढक के शारीर पर बोनट मशरूम देखा गया है।

Golden-backed-frogs

प्रमुख बिंदु 

  • ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी जीवित उभयचर से मशरूम उगते हुए देखा गया है। 
  • इस मेढक की पहचान ‘राव इंटरमीडिएट गोल्डन बैक्ड फ्रॉग’ (हाइलारना इंटरमीडिया) के रूप में की गई है।
  • इस मेंढक को विश्व वन्यजीव कोश (WWF) के अनुसंधानकर्ताओं के द्वारा 19 जून, 2023 को कर्नाटक के करकला में देखा गया था। 
  • इस मेंढक के बारे में जानकारी 'रेप्टाइल्स और एंफीबियन्स' पत्रिका में प्रकाशित की गई है। 

राव इंटरमीडिएट गोल्डन बैक्ड फ्रॉग (Rao’s Intermediate Golden-backed frogs):-

Goldenbackedfrogs

  • यह मेंढक की एक विशेष प्रजाति है।
  • यह पश्चिमी घाट के कर्नाटक और केरल में पाया जाता है।
  • इस मेढक के बांई ओर से एक मशरूम उगता देखा गया है। 
  • यह मेढक इस असामान्य स्थिति के बाद भी सक्रिय है। 
  • इस मशरूम की पहचान “बोनट मशरूम”  के रूप में की गई है। 

bonnet-mushroom

बोनट मशरूम (Bonnet Mushroom):-

  • यह मशरूम माइसेना (Mycena) कवक की एक प्रजाति है।
  • यह मशरूम सड़ी हुई लकड़ी पर सैप्रोट्राफ के रूप में पाया जाता है। 
  • सैप्रोट्राफ :- यह एक कवक है जो मुख्य रूप से सड़ने वाली लकड़ी पर उगता है। 
  • ये कवक सामान्यतः मृतपोषी या सहजीवी होते हैं जो पोषक चक्रण की सुविधा प्रदान करते हैं। 

मशरूम का जीवों पर प्रभाव :-

  • विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ कवक अन्य जानवरों के साथ पारस्परिक संबंध में रहते हैं और एक-दूसरे से लाभान्वित होते हैं।
  • कुछ कवक सहजीवी संबंध में जीवों में बीमारी का कारण भी बनते हैं। 
  • उदाहरण :- चिट्रिड कवक विश्व में मेंढकों की कई प्रजातियों के विनाश और विलुप्त होने के लिए ज़िम्मेदार है। 
  • कुछ ऐसे कवक भी हैं जो परजीवी हैं और म्यूकोर्मिकोसिस जैसे संक्रमण का कारण बन सकते हैं।ऐसे कवक को " ब्लैक फंगस " कहा जाता है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में कर्नाटक में एक मेंढक के शारीर में किस मसरूम की प्रजाति को देखा गया है? 

(a) ऑयस्‍टर मशरूम

(b) शिटाके मशरूम 

(c) बोनट मशरूम 

(d) मिल्‍की मशरूम 

उत्तर - (c)

स्रोत: THE INDIAN EXPRESS

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR