New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अंटार्कटिक महासागर पर दुर्लभ जीवों की खोज

ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने अंटार्कटिक समुद्र तल पर पहले से अज्ञात विभिन्न प्रजातियों की खोज की है। 

समुद्री सूअर (Sea Pigs) के बारे में 

  • यह आँख रहित जीव लगभग 1.5 से 6 इंच (4 से 15 सेंटीमीटर) लंबे होते हैं। ये पारदर्शी, फूले हुए शरीर वाले एवं ट्यूब जैसी अनेक टांगों से युक्त होते हैं। 
  • इनका नाम इनके मुलायम व फूले हुए शरीर एवं छोटे-छोटे पैरों के कारण पड़ा है जिससे ये कुछ-कुछ सूअर जैसे दिखते हैं।
  • ये समुद्र की सतह पर रेंगते हुए जैविक कचरे एवं मृत जीवों के अंशों का भक्षण करते हैं जिससे वे समुद्र तल की सफाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • ये महासागर की सतह से 3,300 से 19,500 फीट (1 से 6 किमी.) नीचे रहते हैं।

समुद्री मकड़ी (Sea Spiders)  

  • ये वास्तविक मकड़ी नहीं हैं बल्कि आर्थ्रोपोडा के एक अलग समूह से संबंधित हैं जो भूमि पर रहने वाले अर्चिंडों की तुलना में केकड़ों से अधिक निकटता से संबंधित हैं।
  • इनके लंबे एवं पतले आठ पैर व शरीर छोटा होता है। कुछ प्रजातियों के पैर 20 इंच (51 सेमी.) तक होते हैं।
  • इनकी 1,300 से अधिक प्रजातियाँ समुद्र तल पर विभिन्न प्रकार के वातावरण में पाई जाती हैं। 
  • ये जीव छोटे व मुलायम शरीर वाले अकशेरुकी (Soft-Bodied Invertebrates) का भक्षण करते हैं और अपने प्रॉबोसिस (शोषक ग्रंथियों) की सहायता से पोषक तत्व ग्रहण करते हैं।

समुद्री तितली (Sea Butterfly)

  • ये समुद्री घोंघे की एक प्रजाति है जो अपने दो पंख जैसे अंगों (Parapodia) के माध्यम से पानी में उड़ती हुई प्रतीत होती हैं। 
  • ये न केवल अपनी सुंदरता के कारण महत्वपूर्ण हैं बल्कि समुद्री खाद्य श्रृंखला में भी इनका बड़ा योगदान है क्योंकि ये छोटे जीव प्लवकों (Plankton) का भक्षण करते हैं और बड़े समुद्री जीवों के भोजन का स्रोत बनते हैं।

अंटार्कटिक महासागर (Antarctic Ocean)

  • परिचय : अंटार्कटिक महासागर पृथ्वी के पाँच प्रमुख महासागरों में से दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महासागर है। इसे दक्षिणी महासागर (Southern Ocean) भी कहते हैं।  
  • क्षेत्रफल एवं विस्तार : इसका क्षेत्रफल लगभग 2 करोड़ वर्ग किमी. (20 Million km²) तथा यह पृथ्वी की सतह का लगभग 6% भाग घेरता है।
  • महत्वपूर्ण गर्त (ट्रेंच) : दक्षिण सैंडविच ट्रेंच (South Sandwich Trench) अंटार्कटिक महासागर का सबसे गहरा गर्त है जिसकी गहराई लगभग 7,235 मीटर है।
  • संबद्ध सागर : रॉस सागर, वेडेल सागर, अमुंडसेन सागर जैसे क्षेत्र अंटार्कटिक महासागर का हिस्सा हैं।
  • भौगोलिक विशेषताएँ:
    • अंटार्कटिक सर्कम्पोलर करंट (ACC) : यह करंट महासागर को पूरी पृथ्वी पर बिना किसी बाधा के घेरता है जो इसे अद्वितीय बनाता है। यह एकमात्र ऐसा महासागर है जो पृथ्वी के चारों ओर निरंतर चक्कर लगाता है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X