New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

रेट्रोवायरस

(प्रारंभिक परीक्षा: विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी)

वायरस समूह का ऐसा कोई भी सदस्य जो रेट्रोविरिडे परिवार से संबंधित है, रेट्रोवायरस कहलाता है। यह रेट्रोवायरस एक ऐसा वायरस है जो जीनोमिक सामग्री के रूप में RNA का उपयोग करता है।

संक्रमण

  • रेट्रोवायरस से संक्रमित होने पर, संक्रमित कोशिकाएं रेट्रोवायरल RNA को DNA में बदल देती है।
  • जिससे कोशिका फिर अधिक रेट्रोवायरस का निर्माण करती है, जो अन्य कोशिकाओं को संक्रमित करते हैं।

संबंधित रोग

  • रेट्रोवायरस एड्स और कुछ प्रकार के कैंसर सहित अन्य बीमारियों का कारण बनते हैं।
    • ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस (HIV) एक रेट्रोवायरस है, जो अपनी आनुवंशिक जानकारी को DNA के बजाय RNA के रूप में संग्रहित करता है, जबकि अधिकांश अन्य जीवित चीजें DNA का इस्तेमाल करती हैं।
  • HIV के अलावा दो अन्य रेट्रोवायरस हैं जो मानव बीमारी का कारण बन सकते हैं। 
    • मानव टी-लिम्फोट्रोपिक वायरस टाइप-1 (HTLV-1) और मानव टी-लिम्फोट्रोपिक वायरस टाइप 2 (HTLV-II)।  
    • ये दोनों वायरस यौन संपर्क, संक्रमित रक्त या ऊतक के संपर्क में आने, या गर्भावस्था या प्रसव के दौरान संक्रमित व्यक्ति से उसके बच्चे में फैलते हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR