सरोगेसी (विनियमन) नियम,2022 में संशोधन को रद्द किया जाना 

प्रारंभिक परीक्षा –  सरोगेसी (विनियमन) नियम, 2022
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

 सुप्रीम कोर्ट ने सरोगेसी (विनियमन) नियम, 2022 में मार्च 2023 में किए गए  संशोधन को रद्द कर दिया।

 Surrogacy

प्रमुख बिंदु 

  • सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला के माता-पिता बनने के अधिकार की रक्षा के लिए हस्तक्षेप किया है।
  • महिला मेयर रोकिटान्स्की कस्टर हॉसर (Mayer Rokitansky Kuster Hauser) (MRKH) सिंड्रोम नामक एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है।
  • सुप्रीम कोर्ट के अनुसार गर्भकालीन सरोगेसी के लिए इच्छुक जोड़े के केवल अंडे और शुक्राणु का उपयोग किया जा सकता है,यह प्राथमिक तौर पर सरोगेसी (विनियमन) नियम, 2022 के नियम 14 (ए) के खिलाफ है’। 
  • सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में मेयर रोकिटान्स्की कस्टर (एमआरकेएच) सिंड्रोम से पीड़ित महिला को डोनर अंडे के जरिये सरोगेसी की अनुमति दी।
  • एमआरकेएच सिंड्रोम ऐसी स्थिति है, जिसमें महिला में अंडे पैदा करने की क्षमता नहीं होती है।
  • शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता के संबंध में सरोगेसी नियमों में मार्च 2023 में किए गए संशोधन पर रोक लगा दिया।
  • मार्च, 2023 एक सरकारी अधिसूचना में कानून में संशोधन किया गया था, जिसमें दाता युग्मकों के उपयोग पर रोक लगाई गई थी और यह अनिवार्य किया गया था कि ‘इच्छुक जोड़ों’ को सरोगेसी के लिए अपने स्वयं के युग्मकों (क्रमशः शुक्राणु और अंडाणु) का उपयोग करना होगा।
  • इस संशोधन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई और तर्क दिया गया कि यह महिला के माता बनने के अधिकार का उल्लंघन है।

सरोगेसी 

  • सरोगेसी एक प्रजनन प्रथा है जहां एक महिला (सरोगेट) किसी अन्य व्यक्ति या जोड़े (इच्छित माता-पिता) के लिए बच्चे को पालने और जन्म देने के लिए सहमत होती है।
  • सरोगेसी (विनियमन) अधिनियम, 2021, वाणिज्यिक सरोगेसी पर प्रतिबंध लगाता है और केवल परोपकारी सरोगेसी की अनुमति देता है। यह अधिनियम जनवरी 2022 में प्रभावी हुआ।
  • इस अधिनियम का उद्देश्य महिलाओं के प्रजनन अधिकारों की रक्षा करना है।
  •  यह सरोगेट्स को बीमा और चिकित्सा कवरेज के साथ ही उनकी भूमिका के लिए कोई भी वित्तीय मुआवजा प्राप्त करने से रोकता है।

मेयर-रोकिटांस्की-कुस्टर-हॉसर (MRKH) सिंड्रोम:

  • मेयर-रोकितांस्की-कुस्टर-हॉसर (एमआरकेएच) सिंड्रोम एक विकार है जो मुख्य रूप से महिला प्रजनन प्रणाली को प्रभावित करता है।
  •  इस स्थिति के कारण योनि और गर्भाशय अविकसित या अनुपस्थित हो जाते हैं, हालाँकि बाहरी जननांग सामान्य होते हैं।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. मेयर-रोकितांस्की-कुस्टर-हॉसर (एमआरकेएच) सिंड्रोम एक विकार है जो मुख्य रूप से महिला प्रजनन प्रणाली को प्रभावित करता है।
  2. सरोगेसी एक प्रजनन प्रथा है जहां एक महिला (सरोगेट) किसी अन्य व्यक्ति या जोड़े  के लिए बच्चे को पालने और जन्म देने के लिए सहमत होती है।
  3. सरोगेसी के तहत ‘इच्छुक जोड़ों’ को अपने स्वयं के युग्मकों (क्रमशः शुक्राणु और अंडाणु) का उपयोग करना अनिवार्य होता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल एक  

(b) केवल दो 

(c) सभी तीन  

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : सरोगेसी क्या है? सरोगेसी से जुड़ी प्रमुख प्रावधानों को स्पष्ट कीजिए।

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT