रोमानिया राष्ट्रपति चुनाव 2025:- निकुसोर डैन की जीत

  • 18 मई 2025 को रोमानियाई संवैधानिक न्यायालय ने यूरोपीय संघ समर्थक नेता निकुसोर डैन को राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित घोषित किया। 
  • उनके प्रतिद्वंद्वी जॉर्ज सिमियन की चुनाव याचिका को खारिज कर दिया गया, जिसमें उन्होंने फ्रांस और मोल्दोवा द्वारा हस्तक्षेप कर डैन को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया था।
  • निकुसोर डैन ने मई 2025 को रोमानिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इनका कार्यकाल 5 वर्ष का होगा।
  • वह बुखारेस्ट के मेयर भी रह चुके हैं और ईयू समर्थक माने जाते हैं। 
  • ये रूस के विरुद्ध यूक्रेन को समर्थन देने के पक्षधर हैं।

Nicusor-Dan

पिछले चुनाव रद्द, नए सिरे से चुनाव की प्रक्रिया

  • नवंबर 2024 में हुए अंतिम राष्ट्रपति चुनाव को संवैधानिक न्यायालय ने रद्द कर दिया था क्योंकि उस चुनाव में रूस समर्थक उम्मीदवार कैलिन जॉर्जेस्कु विजेता घोषित हुए थे, लेकिन रूसी हस्तक्षेप और धांधली के आरोप लगे। इसके बाद 4 मई 2025 को नए राष्ट्रपति चुनाव आयोजित किए गए।
  • निकुसोर डैन राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। हालांकि सिमियन ने इस परिणाम को चुनौती दी, लेकिन न्यायालय ने उसे खारिज कर दिया।

प्रमुख उम्मीदवारों की विचारधाराएँ

  • निकुसोर डैन – यूरोपीय संघ के समर्थक, यूक्रेन को सहायता जारी रखने के पक्ष में
  • जॉर्ज सिमियन – ईयू के आलोचक, यूक्रेन को दी जा रही सैन्य सहायता को रोकने की वकालत करते हैं

रोमानिया की संवैधानिक व्यवस्था

  • संविधान लागू: 1991 (साम्यवाद के पतन के बाद)
  • प्रणाली: अर्ध-राष्ट्रपति गणतंत्र
  • राष्ट्रपति: राज्य प्रमुख, जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से 5 वर्ष के लिए निर्वाचित
  • प्रधानमंत्री: सरकार प्रमुख, राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त, संसद द्वारा अनुमोदित
  • संसद: द्विसदनीय, सदस्य आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से 4 वर्ष के लिए चुने जाते हैं

रोमानिया:-

romania

  • क्षेत्र: सबसे बड़ा बाल्कन देश
  • स्थान: दक्षिण-पूर्वी यूरोप
  • संगठन सदस्यता: यूरोपीय संघ (EU), NATO
  • राजधानी: बुखारेस्ट
  • मुद्रा: लियू (Leu)
  • सीमा से लगे देश: हंगरी, यूक्रेन, मोल्दोवा, बुल्गारिया, सर्बिया
  • महत्वपूर्ण भौगोलिक विशेषता: कार्पेथियन पर्वतमाला, डेन्यूब नदी

प्रश्न :-हाल ही में (मई 2025) रोमानिया के राष्ट्रपति पद के लिए किसे निर्वाचित घोषित किया गया?

(a) कैलिन जॉर्जेस्कु

(b) जॉर्ज सिमियन

(c) निकुसोर डैन

(d) विक्टर ओरबन

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT