सबीह खान बने एप्पल के नए मुख्य परिचालन अधिकारी

चर्चा में क्यों?

  • 8 जुलाई 2025 को Apple Inc. ने सबीह खान को अपना नया मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) नियुक्त किया।
  • वे जेफ विलियम्स की जगह लेंगे, जो इस वर्ष के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
  • यह नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब एप्पल को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला, AI रोलआउट में देरी, और अमेरिकी विनिर्माण दबाव जैसे कई मोर्चों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

सबीह खान कौन हैं?

शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

  • टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डुअल डिग्री
  •  रेनसेलर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट (RPI) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स

प्रारंभिक करियर:-

  • GE Plastics में एप्लिकेशन इंजीनियर और टेक्निकल लीड के रूप में कार्य
  • इंजीनियरिंग डिज़ाइन और लॉजिस्टिक्स का ठोस अनुभव

एप्पल में योगदान

  • 1995 में एप्पल में शामिल हुए
  • वर्षों में लगातार पदोन्नति पा कर 2019 में बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष (ऑपरेशंस)
  • कोविड-19, चीन-तनाव, और पर्यावरणीय बदलावों के समय एप्पल की सप्लाई चेन को लचीला बनाए रखने में भूमिका

सीओओ के रूप में जिम्मेदारियाँ

  • उत्पाद गुणवत्ता नियंत्रण
  • वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला रणनीति और अनुकूलन
  • विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स समन्वय
  • खरीद और आपूर्तिकर्ता भागीदारी
  • स्थिरता और श्रम नैतिकता कार्यक्रम
  • उत्पाद पूर्ति और वितरण नेटवर्क

यह नियुक्ति अभी क्यों महत्वपूर्ण है?

वैश्विक विनिर्माण पर दबाव

  • अमेरिका चाहता है कि एप्पल अधिक उत्पादन घरेलू स्तर पर करे।
  • चीन या भारत में उत्पादन जारी रखने पर आयात शुल्क का जोखिम
  • खान की रणनीतिक विनिर्माण समझ एप्पल की री-शेपिंग में अहम होगी

एआई तकनीक में देरी

  • Siri के AI-संचालित वर्जन का आईफोन 16 में विलंब
  • मुकदमे और उपभोक्ता असंतोष बढ़ रहे हैं
  • खान से उम्मीद: इनोवेशन और उत्पादन तत्परता का समन्वय

उनके सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियाँ

चुनौती

महत्व

AI आधारित उत्पादों का समय पर रोलआउट

तकनीकी नवाचार की प्रतिस्पर्धा में बने रहना

घरेलू विनिर्माण में वृद्धि

अमेरिकी नीति अनुरूप उत्पादन रणनीति अपनाना

ग्लोबल सप्लाई चेन संकट

लचीलापन और समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित करना

मानवाधिकार और स्थिरता मानक

वैश्विक आलोचनाओं से बचाव और ब्रांड विश्वसनीयता

भविष्य की दिशा

  • Apple में परिचालन अब केवल उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भविष्य के नवाचार, वैश्विक व्यापार समझौतों, और टिकाऊ विकास की दिशा को भी प्रभावित करेगा।
  • सबीह खान की यह नियुक्ति प्रौद्योगिकी नेतृत्व + परिचालन कुशलता के बीच एक नई संतुलन रेखा खींचने वाली साबित हो सकती है।

प्रश्न :-सबीह खान को जुलाई 2025 में किस कंपनी का मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) नियुक्त किया गया?

(a) माइक्रोसॉफ्ट
(b) गूगल
(c) ऐप्पल
(d) टेस्ला

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT