New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पश्चिम अफ्रीका में साहेल तथा चाड झील क्षेत्र (Sahel & Lake Chad region in West Africa)

संदर्भ

हाल ही में, न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सत्र में भारत ने पश्चिम अफ्रीका के साहेल और चाड झील क्षेत्र में लगातार जारी आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराधों के कारण सुरक्षा स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

भारत का मत

  • भारत ने बोको हरम द्वारा नाइजीरिया और चाड झील क्षेत्र में तथा इस्लामिक स्टेट द्वारा पश्चिम अफ्रीका में आतंकवादी हमलों की भी निंदा की।
  • संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने साहेल क्षेत्र में चिंताजनक मानवीय स्थिति से निपटने के लिये अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एक सुसंगत, समन्वित और सहकारी दृष्टिकोण विकसित करने तथा आतंकवाद-रोधी सहयोग समिति में घनिष्ठ समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया है।

साहेल क्षेत्र और चाड

  • ध्यातव्य है कि चाड, अफ्रीका में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है। इसके पूर्व में सूडान, पश्चिम में नाइजर, नाइजीरिया, कैमरून, उत्तर में लीबिया तथा दक्षिण में मध्य-अफ़्रीकी गणराज्य स्थित हैं।
  • चाड झील मध्य अफ़्रीका के साहेलियन क्षेत्र में अवस्थित एक विशाल, उथली, एंडोर्फिक ताज़े पानी की झील है। यह झील मुख्यतः चाड देश के पश्चिम तथा उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया की सीमा पर अवस्थित है।
  • यह झील साहेल क्षेत्र के मध्य भाग में स्थित चारों देशों- चाड, कैमरून, नाइजर और नाइजीरिया में रहने वाले 30 मिलियन से अधिक लोगों के लिये जल का प्रमुख स्त्रोत है। यह चाड बेसिन की सबसे बड़ी झील है। उच्च वाष्पीकरण के बाद भी यह ताज़े पानी की झील है।
  • चारी नदी झील के 90% जल का स्त्रोत है तथा इस झील को जल की कुछ मात्रा नाइजीरिया / नाइजर से आने वाली योबे नदी से भी प्राप्त होती है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR