हाल ही में केंद्र सरकार ने रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया है।
वे RBI के 26वें गवर्नर होंगे और वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे।
शक्तिकांत दास 12 दिसंबर 2018 को गवर्नर बनाए गए थे।
उनके कार्यकाल को बाद में 3 साल के लिए बढ़ाया गया था।
उनका कार्यकाल 10 दिसंबर 2024 को पूरा हो रहा है।
11 दिसंबर से मल्होत्रा गवर्नर का पद संभालेंगे।
संजय मल्होत्रा के बारे में:
राजस्थान कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं।
उनके पास भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी, USA से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री है।
उन्होंने पावर, फाइनेंस और टैक्सेशन, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और माइन्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है।
उनका 33 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है।
वित्त मंत्रालय में सेक्रेटरी (रेवेन्यू) के रूप में कार्य करने से पहले उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग में सचिव का पद संभाला था।
उनके पास राज्य और केंद्र सरकार दोनों स्तरों पर फाइनेंस और टैक्सेशन में विशेषज्ञता है।
RBI गवर्नर की नियुक्ति प्रक्रिया:
इनकी नियुक्ति RBI अधिनियम, 1934 के तहत होती है।
केंद्र सरकार गवर्नर की नियुक्ति करती है।
इसके लिए फाइनेंशियल सेक्टर रेगुलेटरी अपॉइंटमेंट सर्च कमिटी योग्य उम्मीदवारों की सूची तैयार करती है।
इस कमिटी में कैबिनेट सचिव, वर्तमान RBI गवर्नर, वित्तीय सेवा सचिव और दो स्वतंत्र सदस्य होते हैं।
इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाता है।
उनके नाम कैबिनेट की नियुक्ति समिति को भेजे जाते हैं।
यह समिति प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में काम करती है।
यह समिति नियुक्ति की पुष्टि करके गवर्नर का चयन करती है।
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI)
यह भारत का केंद्रीय बैंक है, जो 1 अप्रैल 1935 को स्थापित हुआ था।
इसका मुख्य उद्देश्य:
देश की मौद्रिक नीति को नियंत्रित करना
मुद्रास्फीति को नियंत्रित करना
वित्तीय स्थिरता बनाए रखना
इसका प्रमुख कार्य:
भारतीय बैंकों की निगरानी
भारतीय मुद्रा (रुपया) का प्रबंधन
बैंकों के लिए ब्याज दरों का निर्धारण
इससे आर्थिक वृद्धि और महंगाई पर असर पड़ता है
विदेशी मुद्रा भंडार का प्रबंधन
सरकारी बांड्स का प्रबंधन
देश की समग्र वित्तीय व्यवस्था की स्थिरता
बैंकिंग प्रणाली में स्थिरता; आदि
प्रश्न. भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
संजय मल्होत्रा को इसका नया गवर्नर नियुक्त किया गया है।