New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026

अरुणाचल प्रदेश में सियांग जलविद्युत परियोजना

प्रारंभिक परीक्षा – ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियाँ
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र 2- भारत एवं इसके पड़ोसी देशों के साथ संबंध

सन्दर्भ 

  • राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (एनएचपीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, तिब्बत के मेडोग में चीन की प्रस्तावित 60,000 मेगावाट जलविद्युत परियोजना अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में प्रस्तावित जलविद्युत परियोजना के डिजाइन को प्रभावित कर रही है।

सियांग जलविद्युत परियोजना

Siang-Hydroelectric-Project

  • अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में प्रस्तावित पनबिजली परियोजना 11,000 मेगावाट की परियोजना है।
  • भारत ने ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन की प्रस्तावित 60,000 मेगावाट की मेडोग जलविद्युत परियोजना का मुकाबला करने के लिए प्रस्तावित अरुणाचल जलविद्युत परियोजना में एक बफर जलाशय बनाने की योजना बनाई है।
  • प्रस्तावित परियोजना के डिजाइन में मानसूनी प्रवाह के दौरान 9 बिलियन क्यूबिक मीटर (या लगभग 9 बिलियन टन पानी) का बफर स्टोरेज शामिल है।
  • यह एक वर्ष के प्रवाह के लायक पानी के भंडार के रूप में कार्य कर सकता है जो सामान्य रूप से ब्रह्मपुत्र या चीन द्वारा अचानक रिलीज किये गए पानी के खिलाफ बफर के रूप में कार्य करेगा।
  • परियोजना के निर्माण का मुख्य उद्देश्य ब्रह्मपुत्र में बाढ़ का प्रबंधन करना है, हालांकि, परियोजना से अन्य रणनीतिक पहलू भी जुड़े हैं।

तिब्बत में चीन की मेडोग जलविद्युत परियोजना 

himalayan-super-dam-plan

  • चीन तिब्बत में एक मेगा बांध की योजना बना रहा है, जो दुनिया के सबसे बड़े पावर स्टेशन थ्री गोरजेस द्वारा उत्पन्न बिजली का तीन गुना उत्पादन करने में सक्षम है।
  • मेडोग में 60,000 मेगावाट का बांध भारत से दूर, भारत से दूर पानी के प्राकृतिक प्रवाह को कम कर सकता है, या कृत्रिम बाढ़ को उत्पन्न करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • मेडोग में 60,000 मेगावाट का यह बांध ब्रह्मपुत्र से पानी के प्राकृतिक प्रवाह को कम कर सकता है।
  • चीन ब्रह्मपुत्र नदी की पनबिजली क्षमता का लगातार दोहन कर रहा है, जिससे इसका प्रवाह प्रभावित हो रहा है।

ब्रह्मपुत्र नदी

brahamaputra-river

  • ब्रह्मपुत्र नदी जिसे चीन में यारलुंग त्संगपो के नाम से जाना जाता है, यह तिब्बत में कैलाश पर्वत के पास मानसरोवर झील से निकलती है।
  • यह तिब्बत में 1,700 किलोमीटर, अरुणाचल प्रदेश और असम में 920 किलोमीटर और बांग्लादेश में लगभग 260 किलोमीटर बहती है।
  • ब्रह्मपुत्र नदी भारत के मीठे पानी के संसाधनों में लगभग 30% और भारत की जलविद्युत क्षमता में लगभग 40% का योगदान करती है 
  • इसके प्रवाह को मोड़ने से असम और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में कृषि प्रभावित हो सकती है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR