New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सिल्क्यारा-डंडालगांव सुरंग

प्रारम्भिक परीक्षा – सिल्क्यारा-डंडालगांव सुरंग, मेन सेंट्रल थ्रस्ट जोन (MCT), मेन बाउन्ड्री थ्रस्ट (MBT), हिमालयन फ्रंट फाल्ट (HFF)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

चर्चा में क्यों 

  • उत्तराखंड में चारधाम राजमार्ग परियोजना के अंतर्गत सिल्क्यारा और डंडालगांव के बीच ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा भूस्खलन के कारण ढह गया है जिसमें 40 श्रमिक उसके भीतर फँस गए हैं।

silkyara-dandalgaon-tunnel

प्रमुख बिंदु 

सुरंग से संबंधित विशेष तथ्य-

  • इस सुरंग का निर्माण उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले और यमुनोत्री शहर के बीच की दूरी को 26 किमी कम करने के लक्ष्य से किया जा रहा है।
  • इस सुरंग की लम्बाई 4,531 मीटर (4.5 किलोमीटर) है। 
  • इस सुरंग का निर्माण 853.79 करोड़ की लागत से नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के साथ साझेदारी में राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL)द्वारा वर्ष 2018 से किया जा रहा है। 
  • यह चार धाम ऑलवेदर रोड परियोजना का हिस्सा है।

सुरंग में भूस्खलन होने के कारण: 

  • वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के अनुसार, सुरंग मेन सेंट्रल थ्रस्ट जोन में स्थित है। इसलिए इस क्षेत्र में भूकंप आने एवं भूस्खलन होने की संभावना बनी रहती है।क्योंकि इस क्षेत्र में चट्टानें अपेक्षाकृत कमजोर होती है। इसलिए ऐसे क्षेत्रों में बड़ी परियोजनाओं से संबंधित कोई भी निर्माण नहीं होना चाहिए।

 मेन सेंट्रल थ्रस्ट जोन(MCT):

MCT

  • यह वृहत हिमालय को लघु हिमालय से अलग करने वाली भ्रंश रेखा है तथा इसका ढलान उत्तर तिब्बत की ओर है।
  • यह हिमालय के उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशा में 2200 किलोमीटर की सीमा का निर्धारण करती है। 
  • इसका निर्माण इंडो-ऑस्ट्रेलियाई और यूरेशियन प्लेटों के अभिसरण/टकराने से हुआ है।
  • दो प्लेटों के मध्य स्थित होने के कारण यह क्षेत्र अति संवेदनशील तथा कमजोर क्षेत्र होता है।
  • इस क्षेत्र से पृथ्वी के आन्तरिक भाग से इन्ही कमजोर क्षत्रों के माध्यम से ऊर्जा निकलती रहती है जिसके प्रभाव से भूकंप एवं भूस्खलन आदि घटनाएँ होती रहती हैं। 
  • हिमालयी क्षेत्र में मेन सेंट्रल थ्रस्ट (MCT) के अतिरिक्त मेन बाउन्ड्री थ्रस्ट (MBT) लघु एवं शिवालिक हिमालय के मध्य स्थित है तथा हिमालयन फ्रंट फाल्ट (HFF) शिवालिक तथा विशाल मैदान के मध्य स्थित है। 
  • इन भ्रंश रेखाओं के कारण हिमालय तथा इसके आस-पास के क्षेत्र में विनाशकारी भूकंप उत्पन्न होते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में उत्तराखंड में सिल्क्यारा और डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग ढह गया है ,यह उत्तराखंड के किस जिले को यमुनोत्री शहर से जोड़ेगा ?

(a)  पिथौरागढ़ जिले को  

(b)  अल्मोड़ा जिले को  

(c)  उत्तरकाशी जिले को  

(d)  नैनीताल जिले को  

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- मेन सेंट्रल थ्रस्ट (MCT) जोन क्या है? भूकंप के संबंध में इसकी विस्तृत व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X