New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

‘सिंबा’ सॉफ्टवेयर

चर्चा में क्यों

हाल ही में, गुजरात वन विभाग ने एशियाई शेरों की पहचान और संरक्षण के लिये एआई-आधारित सॉफ्टवेयर ‘सिंबा’ की शुरुआत की है।

सिंबा के बारे में 

  • यह एक फोटो पहचान सॉफ्टवेयर है, जिसे ‘एशियाई शेरों की इंटेलिजेंट मार्किंग आधारित पहचान अर्थात् सिंबा’ (Software with Intelligent Marking Based identification of Asiatic lions : SIMBA) के नाम से जाना जाता है। इसे हैदराबाद स्थित 'टेलिओलैब्स' द्वारा विकसित किया गया है। 
  • यह सॉफ्टवेयर शारीरिक विशेषताओं (पैटर्न/चिह्नों) के आधार पर एशियाई शेरों की पहचान करता है। इसका उपयोग गिर राष्ट्रीय उद्यान में एशियाई शेरों की संख्या की गतिशीलता एवं विस्तार को समझने में किया जाएगा।

महत्व

  • यह सॉफ्टवेयर संकटग्रस्त एशियाई शेरों के संरक्षण और प्रबंधन में सहायक होगा।
  • शेरों की निरंतर पहचान से इनके संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन में वृद्धि होगी।
  • इसका उपयोग एशियाई शेरों को एक विशिष्ट पहचान संख्या प्रदान करने में किया जाएगा।

एशियाई शेर

  • एशियाई शेर गुजरात के गिर परिदृश्य के लिये एक स्थानिक प्रजाति हैं। यह उन 21 गंभीर रूप से संकटग्रस्त प्रजातियों में से एक है, जिन्हें केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने पुनर्प्राप्ति कार्यक्रम शुरू करने के लिये पहचाना है।  
  • एशियाई शेर, अफ्रीकी शेरों की तुलना में आकार में थोड़े छोटे होते हैं और उनके पास अद्वितीय व्हिस्कर (मूंछ) स्पॉट पैटर्न होते हैं। 
  • इन्हें अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ की लाल सूची में सुभैद्य की श्रेणी में तथा वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची- I में सूचीबद्ध किया गया है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR