New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सितरंग चक्रवात

चर्चा में क्यों 

हाल ही में, सितरंग चक्रवात 100 किमी. प्रति घंटे की गति से बांग्लादेश में बारिसाल के निकट तिनकोना और सैंडविप द्वीप से टकराया।   

प्रमुख बिंदु

  • इस उष्णकटिबंधीय चक्रवात के कारण भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारत के चार उत्तर-पूर्वी राज्यों- असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया।
  • सितरंग चक्रवात का नाम थाईलैंड द्वारा रखा गया है, जिसे जिसे थाई भाषा में सी-ट्रांग (Si-trang) के रूप में पढ़ा जाता है
  • गौरतलब है कि उत्तरी हिंद महासागर में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के नामकरण करने वाले 13 देशों में बांग्लादेश, ईरान, भारत, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, श्रीलंका, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, यमन, मालदीव, कतर और सऊदी अरब शामिल है। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग 

  • गठन– वर्ष 1875
  • मुख्यालय– नई दिल्ली
  • क्षेत्रीय कार्यालय– चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, नागपुर, गुवाहाटी, नई दिल्ली
  • संबंधित मंत्रालय– पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
  • आई.एम.डी., विश्व मौसम विज्ञान संगठन के 6 क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्रों में से एक है।
  • इसके पास उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के पूर्वानुमान, नामकरण और वितरण की ज़िम्मेदारी है। इसमें मलक्का जलडमरूमध्य, बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और फारस की खाड़ी शामिल हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR