New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

S.O.I, निजी कंपनी शहरों, कस्बों के 3डी मानचित्र बनाएगी

प्रारम्भिक परीक्षा – सर्वे ऑफ इंडिया (SOI), 3 डी मानचित्र 
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 1

चर्चा में क्यों 

  • सर्वे ऑफ इंडिया (SOI) ने भारत के शहरों, कस्बों के 3डी मानचित्र तैयार करने के लिए मुंबई स्थित एक निजी कंपनी, जेनेसिस इंटरनेशनल कंपनी,के साथ एक समझौता किया है।

soi

मुख्य बिंदु 

  • यह सर्वे ऑफ इंडिया (SOI) की पहली पहल है जिसमें 'डिजिटल ट्विन्स' वाले मानचित्र शहरों का तीन-आयामी मानचित्र बनाया जायेगा।  
  • इस मानचित्र को उच्च-रिज़ॉल्यूशन छवियों के साथ जोड़े जाने पर, विभिन्न प्रकार के नियोजन अनुप्रयोगों में उपयोग किए जा सकते हैं।
  • यह सहयोग जेनेसिस को प्रमुख शहरों और कस्बों के लिए "त्रि-आयामी डिजिटल जुड़वाँ" मानचित्र उत्पन्न करने, शहरी 3-डी डेटा मॉडल विकसित करने और खरीदारों को "कंटेंट-एज़-ए-" में भू-स्थानिक डेटा उत्पादों को "लाइसेंस" देने की अनुमति देगा। 
  • जेनेसिस कंपनी ने अब तक मुंबई, कोच्चि और कानपुर, अयोध्या, धारावी स्लम क्लस्टर के डिजिटल ट्वीन का निर्माण किया है।

सर्वे ऑफ इंडिया (SOI)

  • यह भारतीय सर्वेक्षण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत देश का राष्ट्रीय सर्वेक्षण और मानचित्रण संगठन, सरकार का सबसे पुराना वैज्ञानिक विभाग है। इसकी स्थापना वर्ष1767 में हुई थी। 
  • कार्य: यह राष्ट्र की प्रमुख मानचित्रण एजेंसी के रूप में कार्य करता है। 
  • देश के डोमेन का पता लगाकर उसका उचित रूप से मानचित्रण तैयार करता है।  
  • त्वरित और एकीकृत विकास के लिए आधार मानचित्र प्रदान करता है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह हमारे देश की प्रगति, समृद्धि और सुरक्षा का प्रतीक बना रहे।

3डी या थ्री-डायमेंशनल :

  • यह मैपिंग की एक तकनीक है जिसकी सहायता से किसी भी जगह की डिजिटल त्रिविमीय आकृति तैयार की जा सकती है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से सर्वे ऑफ इंडिया (SOI) ने भारत के शहरों, कस्बों के 3डी मानचित्र तैयार करने के लिए किस कंपनी के साथ एक समझौता किया है?

(a)  टाटा कंपनी 

(b)  रिलाइंस कंपनी 

(c)  जेनेसिस इंटरनेशनल कंपनी 

(d)  अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- 3डी या थ्री-डायमेंशनल क्या है? इसके महत्व की व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X