New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

सोलर पार्क 

प्रारम्भिक परीक्षा – सोलर पार्क
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

संदर्भ

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (Ministry of New & Renewable Energy : MNRE) के अनुसार, 12 राज्यों में 37,490 मेगावाट क्षमता वाले 50 सौर पार्कों को मंजूरी दी गई है।

mnre

सोलर पार्क :-

  • सौर फार्मों को सौर पार्क, सौर उद्यान या फोटोवोल्टिक पावर स्टेशन कहा जाता है।
  • यह फार्म या पार्क सौर उर्जा को विद्युत उर्जा में परिवर्तित करते हैं। 

राष्ट्रीय सौर मिशन:-

  • इस मिशन को जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय सौर मिशन (JNNSM) भी कहा जाता है।  
  • यह मिशन भारत में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार और राज्य सरकारों की एक पहल है। इसे जनवरी 2010 में प्रारम्भ किया गया।

राष्ट्रीय सौर मिशन का उद्देश्य :- 

  • इस मिशन का उद्देश्य भारत को सौर ऊर्जा में वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करना है।
  • भारत सरकार राष्ट्रीय सौर मिशन के तहत देश की ऊर्जा मांगों को पूरा करने को प्राथमिकता दे रही है। 
  • भारत सरकार का लक्ष्य 2022 तक 20 गीगावॉट क्षमता हासिल करना था।
  • सौर ऊर्जा उत्पादन में भारत एशिया में तीसरे तथा विश्व में चौथे स्थान पर आता है। 

लाभ :-

  • इस ऊर्जा के द्वारा कोई ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जित नहीं होती है।यह ऊर्जा प्रदूषण मुक्त होती है।
  • इस ऊर्जा के उपयोग से विदेशी तेल और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम हो जाएगी।
  • यह एक नवीकरणीय स्वच्छ ऊर्जा है, जो लगभग पूरे वर्ष भर प्राप्त की जा सकती है। इसमें रखरखाव का खर्चा कम होता है क्योंकि सौर पैनल 30 वर्षों से अधिक समय तक चलते हैं।
  • इस ऊर्जा के उत्पादन के लिए सौर प्लांटो को कहीं भी स्थापित किया जा सकता है; अर्थात पहाड़ी क्षेत्रो,  मैदानी क्षेत्रों या बिल्डिंगो पर भी स्थापित किया जा सकता है। 
  • रात में उपयोग करने के लिए अतिरिक्त बिजली संग्रहित करने के लिए बैटरियों का उपयोग कर सकते हैं। 

हानि :-

  • विनिर्माण पर्यावरण की दृष्टि से हानिकारक हो सकता है।
  • सोलर पैनल को सूर्य के प्रकाश वाले स्थान पर ही लगाया जाता है किसी अन्य स्थान पर नहीं लगाया जा सकता है। 
  • रात में सौर ऊर्जा नहीं प्राप्त हो सकती है, इसलिए एक बड़े बैटरी बैंक की आवश्यकता होती है, जो काफी खर्चीला होता है। 
  • बादल वाले दिनों में उतनी ऊर्जा उत्पन्न नहीं हो सकती है। 
  • सर्दियों के महीनों में कम सौर ऊर्जा का उत्पादन होता है।

निष्कर्ष 

  • वर्तमान जलवायु परिवर्तन तथा ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने में सौर ऊर्जा काफी लाभदायक है। 

भड़ला सोलर पार्क, राजस्थान:-

solar-park

  • यह बिजली उत्पादन की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा और क्षेत्रफल की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा सोलर पार्क है। 
  • यह पार्क राजस्थान के जोधपुर जिले के भड़ला में स्थित है,जहाँ पर औसत तापमान 46 से 48 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहता है।  
  • इस सोलर पार्क की विद्युत उत्पादन क्षमता 2055 मेगावाट है।  
  • यह पार्क का 14000 एकड़ या लगभग 45 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में विस्तृत है। 
  • भारत में 40 से अधिक प्रमुख सौर ऊर्जा संयंत्र हैं, जो कम से कम 10 मेगावाट बिजली उत्पन्न करते हैं। 

भारत के प्रमुख सौर ऊर्जा पार्क:-

  • भड़ला सोलर पार्क, राजस्थान
  • पावागाडा सोलर पार्क, कर्नाटक 
  • कुरनूल अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क, आंध्र प्रदेश
  • एनपी कुंटा, आंध्र प्रदेश
  • रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर, मध्य प्रदेश
  • चरणका सोलर पार्क, गुजरात
  • कामुथी सौर ऊर्जा परियोजना, तमिलनाडु
  • अनंतपुरम - II, आंध्र प्रदेश
  • गैलिविदु सौर पार्क, आंध्र प्रदेश
  • मंदसौर सौर पार्क, मध्य प्रदेश

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, 12 राज्यों में 37,490 मेगावाट क्षमता वाले कितने सौर पार्कों की स्थापना की मंजूरी दी गई है? 

(a)  30 सौर पार्कों 

(b)  40 सौर पार्कों

(c)  50 सौर पार्कों

(d)  60 सौर पार्कों

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में सौर ऊर्जा के महत्व की  विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR