New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM Raksha Bandhan Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30th July, 8:00 AM Raksha Bandhan Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30th July, 8:00 AM

सोनाली मिश्रा बनीं रेलवे सुरक्षा बल की पहली महिला महानिदेशक

चर्चा में क्यों ?

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की वरिष्ठ अधिकारी सोनाली मिश्रा ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला।

प्रमुख बिंदु:

  • उनकी नियुक्ति को केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने मंजूरी दी है।
  • भारतीय रेलवे के 143 वर्षों के इतिहास में पहली बार किसी महिला अधिकारी को RPF का महानिदेशक नियुक्त किया गया।
  • यह भारतीय सुरक्षा व्यवस्था में महिला नेतृत्व को मिले प्रोत्साहन का प्रतीक है।
  • वह 31 अक्टूबर 2026 तक इस पद पर कार्यरत रहेंगी।

सोनाली मिश्रा और उनका प्रशासनिक अनुभव:

  • वह 1993 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी हैं और उनका कैडर मध्य प्रदेश है।
  • उन्हें 30 वर्षों से भी अधिक का पुलिस सेवा अनुभव प्राप्त है।
  • उन्होंने देश की शीर्ष सुरक्षा एजेंसियों और प्रशिक्षण संस्थानों में कार्य किया है, जिनमें शामिल हैं:

क्षेत्र

पद/भूमिका

मध्य प्रदेश पुलिस

- अतिरिक्त डीजी (चयन/भर्ती), पुलिस प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल
- निदेशक, मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी

सीबीआई (CBI)

- विभिन्न पदों पर कार्यरत, भ्रष्टाचार विरोधी मामलों में विशेषज्ञता

सीमा सुरक्षा बल (BSF)

- सीमाओं पर सुरक्षा और संचालन का अनुभव

संयुक्त राष्ट्र (UN)

- शांति दूत के तौर पर अंतरराष्ट्रीय मिशनों में योगदान

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का परिचय

  • रेलवे सुरक्षा बल (RPF) भारतीय रेलवे की सुरक्षा के लिए गठित एक केंद्रीय सशस्त्र बल है।
  • इसकी स्थापना 1957 में हुई और इसे वैधानिक दर्जा रेलवे सुरक्षा बल अधिनियम, 1957 के तहत मिला।
  • यह बल रेलवे मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्य करता है।
  • RPF का मुख्य कार्य रेलवे संपत्ति, यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा करना है।
  • बल को कुछ पुलिस शक्तियाँ भी प्राप्त हैं जैसे गिरफ्तारी व पूछताछ का अधिकार।
  • RPF, CCTV निगरानी, साइबर सेल और डॉग स्क्वाड जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग करता है।

प्रश्न.  सोनाली मिश्रा किस बल की पहली महिला महानिदेशक बनी हैं ?

(a) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)

(b) रेलवे सुरक्षा बल (RPF)

(c) सीमा सुरक्षा बल (BSF)

(d) राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR