New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

"स्पंज सिटी" 

प्रारम्भिक परीक्षा – स्पंज सिटी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ

  • जलवायु परिवर्तन के कारण अनियमित बारिश से बेंगलुरु शहर  को बार-बार बाढ़ का सामना करना पड़ता है।

SpongeBob-City

प्रमुख बिंदु 

  • बाढ़ के पानी को रोकने के लिए बेंगलुरु शहर  के निचले इलाकों में बड़े पैमाने पर भूमिगत टैंक बनाकर  "स्पंज सिटी" अवधारणा को लागू करने का सुझाव दिया गया है ।
  • यह अवधारणा म्यूनिख, बीजिंग, टोक्यो और पिट्सबर्ग जैसे शहरों में सफलतापूर्वक लागू किया गया है ।

"स्पंज सिटी" अवधारणा 

  • यह अवधारणा बाढ़ और भूजल की कमी को कम करने के लिए अपने स्रोत पर पानी को बनाए रखने और प्रबंधित करने पर ध्यान केंद्रित करता है। 
  • इसमें वर्षा जल को सोखने और संग्रहित करने के लिए पारगम्य फुटपाथ, छत पर उद्यान , भूमिगत टैंक और तालाब जैसी रणनीतियाँ शामिल हैं ।

CITY

उद्देश्य

  • इसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों को स्पंज की तरह बनाना, वर्षा जल को सोखना और स्थानीय जल संसाधनों की भरपाई करते हुए बाढ़ के खतरे को कम करना तथा वर्षा जल संसाधनों का पुनर्चक्रण कर उसका पुन: उपयोग करना है।

लाभ 

  • यह अवधारणा जल प्रवाह को धीमा करने, उसे प्राकृतिक रूप से फ़िल्टर करने और भू-जल को रिचार्ज करने में मदद करता है।
  • स्पंज सिटी की अवधारणा वर्ष 2013 में चीनी प्रोफेसर कोंगजियन यू द्वारा की गई थी। 
  • स्पंज सिटी एक नए प्रकार के इको-सिटी होते हैं जो शहरी जल चक्र पर स्पष्ट रूप से विचार करके चल रहे विकास और शहरीकरण प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने के लिए एक समग्र रणनीति प्रदान करते हैं। 

SPANGE-CITY

स्पंज सिटी कैसे काम करती है?

  • व्यावहारिक रूप से हर जगह शहरी वातावरण ने 20वीं सदी के मध्य में विकसित देशों के शहरी निर्माण मॉडल का अनुसरण किया है। अर्थात, कार-केंद्रित शहर और अभेद्य सतहों के साथ, कंक्रीट और डामर से निर्मित रोड। ये सामग्रियां पानी को सोखने नहीं देती हैं ।
  • स्पंज सिटी हरित बुनियादी ढांचे को डिजाइन करके इस समस्या का समाधान करते हैं जो पानी को मिट्टी और अन्य सामग्रियों से बने पारगम्य क्षेत्रों के साथ जोड़कर, उप-मृदा में अवशोषित करने में सक्षम बनाता है। इसलिए, कार्रवाई में दो तंत्र हैं: पानी को संग्रहित करने के लिए जमीनी स्तर पर टैंक और हरे क्षेत्र जो पानी को नीचे की ओर निर्देशित करते हैं।

चुनौतियाँ

  • स्पंज सिटी के निर्माण में शासन, डिज़ाइन और वित्तपोषण प्रमुख चुनौतियाँ है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से भारत के किस शहर को स्पंज सिटी बनाने का प्रस्ताव दिया गया है ?

(a) दिल्ली

(b) चेन्नई

(c) बेंगलुरु  

(d) मुंबई

उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न -  वैश्विक जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ते प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम करने में स्पंज सिटी अवधारणा के महत्त्व का उल्लेख कीजिए?

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR