New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

चाड में सूडान शरणार्थियों को धन की कमी 

प्रारम्भिक परीक्षा – संयुक्त राष्ट्र का विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

संदर्भ

  • संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने धन की कमी के कारण चाड में सूडान से आए शरणार्थियों को भोजन एवं पोषण की सहायता बंद होने की चेतावनी दी है।

WFP

प्रमुख बिंदु 

  • चाड देश को चेतावनी देने का मुख्य कारण वैश्विक फंडिंग में कमी है जिससे संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम ने यह विकल्प चुनने के लिए मजबूर हो रहा हैं। 
  • इस चेतावनी से चाड में लगभग 1.4 मिलियन जनसंख्या खाद्य संकट से प्रभावित होगी।
  • चाड देश में सूडान के शरणार्थी आने का मुख्य कारण वहां पर पिछले छह महीने से हो रहे आंतरिक संघर्ष है।
  • फंडिंग घटने का कारण : विश्व के विभिन्न देशों  जैसे- रूस और यूक्रेन तथा इजराइल और हमास में हो रहे युद्ध तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभाव हैं। 

प्रभाव 

  • दिसंबर में, अपर्याप्त धन के कारण संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम को नाइजीरिया, मध्य अफ़्रीकी गणराज्य और कैमरून के आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों और शरणार्थियों को सहायता निलंबित करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
  • जनवरी से, यह निलंबन पूरे चाड में 1.4 मिलियन लोगों तक बढ़ा दिया जाएगा - जिसमें सूडान से आने वाले नए लोग भी शामिल हैं, जिन्हें सीमा पार भागने के कारण भोजन नहीं मिलेगा।

चाड देश की वर्तमान परिस्थिति 

  • चाड में लाखों लोग पहले से ही गंभीर भूख और कुपोषण का सामना कर रहे हैं। 
  • कारण : जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से कृषि उत्पादन में गिरावट आयी है जिससे भोजन और ईंधन की कीमत बढ़ गई है, जिससे यहाँ सभी को पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
  • अगस्त 2023 में, संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम अपने लक्षित 2.3 मिलियन लोगों में से केवल 1 मिलियन लोगों की सहायता करने में सक्षम था, जबकि 1.3 मिलियन लोगों को खराब मौसम के कारण सहायता नहीं मिल पायी।
  • पूर्वी चाड में किए गए नवीनतम आपातकालीन खाद्य सुरक्षा मूल्यांकन के अनुसार, शरणार्थी समुदायों के बीच स्थिति और भी चिंताजनक है, 90% नए आगमन, 77% पहले से मौजूद शरणार्थी और 67% स्थानीय समुदाय को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पा रहे हैं।

प्रभाव 

  • सहायता में कटौती का प्रभाव सामाजिक, आर्थिक रूप से यहाँ की जनता पर खाद्य संकट और विस्थापन के रूप में पड़ रहा है ।
  • संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के खाद्य सुरक्षा आकलन के अनुसार, 40% लोगों के विस्थापन का प्रमुख कारण भोजन की कमी है।
  • चाड में संकट प्रभावित जनसंख्या को निरंतर सहायता सुनिश्चित करने के लिए, संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम को तत्काल 185 मिलियन डॉलर की आवश्यकता है।

चाड

  • इस देश का नाम चाड झील के नाम पर रखा गया है।उत्तरी-पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है। जिसे त्शाद भी कहा जाता है।इसकी राजधानी एन्' ड्जमेना (N’DJAMENA) है। 
  • इसके उत्तर में लीबिया, दक्षिण में मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, पूर्व में सूडान और पश्चिम में नाइजर तथा दक्षिण-पश्चिम में नाइजीरिया और कैमरून स्थित हैं। 
  • यह देश तीन भौगोलिक क्षेत्रों में विभाजित है। इसका उत्तरी भाग सहारा रेगिस्तान में आता है, मध्य भाग साहेल क्षेत्र के अंतर्गत तथा दक्षिणी भाग सवाना प्रदेश या जलवायु के अंतर्गत आता है। 
  • यहाँ की आधिकारिक भाषा अरबी और फ़्रेन्च हैं। 

चाड झील

  • यह झील पश्चिम-मध्य अफ़्रीका मे स्थित एक मीठे पानी की झील है। इस झील से चाड, नाइजर, नाइजीरीया तथा कैमरून देशों की सीमा लगी हुई है। यह लगभग 6,875 वर्ग मील (17,800 वर्ग किमी) क्षेत्रफल में विस्तृत है।        

lake-chad

चाड झील महत्व-

  • यह झील पश्चिम-मध्य अफ्रीका में लोगों, जानवरों, मछली पकड़ने वालों, सिंचाई और आर्थिक गतिविधियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस झील से चारी नदी निकलती है।
  • यह झील वर्ष 1960 के बाद वर्तमान में लगभग 10 प्रतिशत ही बची हुई है। यह एक चिंता का विषय है क्योंकि इस झील से लगभग 30 मिलियन से अधिक लोगों का जीवन यापन जुड़ा हुआ है।

विश्व खाद्य कार्यक्रम

  • विश्व खाद्य कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। 
  • इसकी स्थापना वर्ष1961में की गई थी तथा इसका मुख्यालय रोम में स्थित है। 
  • उद्देश्य : युद्ध और संघर्ष प्रभावित देशों में आपातकालीन सहायता , राहत, पुनर्वास, विकास और बच्चों के पोषण के लिए विशेष सहायता आदि प्रदान करना है। 
  • कार्य :यह युद्ध और आंतरिक संघर्ष से ग्रसित वैश्विक देशों में खाद्य सहायता प्रदान करने तथा शांति स्थापित करने का कार्य करता है। 
  • आपातकालीन खाद्य राहत के अलावा, डब्ल्यूएफपी तकनीकी और विकास सहायता प्रदान करने का कार्य करता है। 
  • यह विश्व का सबसे बड़ा मानवतावादी संगठन और स्कूली भोजन प्रदान करने वाला संगठन है। 
  • यह संयुक्त राष्ट्र  के सतत विकास समूह का एक कार्यकारी सदस्य है। 
  • संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास समूह का एक लक्ष्य वर्ष 2030 तक "शून्य भूख" प्राप्त करना है। भूख से निपटने के प्रयासों तथा वैश्विक शांति स्थापित करने के लिए इसे वर्ष 2020 में शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने धन की कमी के कारण चाड में स्थित किस देश के शरणार्थियों को भोजन एवं पोषण की सहायता बंद होने की चेतावनी दी है? 

(a) लीबिया 

(b)  नाइजर 

(c)  सूडान 

(d)  कैमरून

उत्तर: (c)

स्रोत : THE HINDU

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X