New
Solved - UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Solved - UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

अचानक समतापमंडलीय तापवृद्धि (SSW) की चेतावनी

चर्चा में क्यों ?

एक मौसम विज्ञानी ने संकेत दिया है कि एक और अचानक समतापमंडलीय तापवृद्धि (Sudden Stratospheric Warming – SSW) घटना विकसित हो सकती है। इसके कारण अमेरिका के कुछ हिस्सों में इस महीने के अंत तक तापमान सामान्य से काफी नीचे जाने की संभावना बन सकती है।

 प्रमुख बिन्दु:

  • बेन नोल (वाशिंगटन पोस्ट के मौसम विज्ञानी) के अनुसार मौजूदा SSW घटना के कम होने के साथ ही दूसरी SSW घटना जल्दी शुरू हो सकती है।
  • उत्तरी-पूर्वी रूस और ग्रीनलैंड के ऊपर मजबूत उच्च दबाव बन रहा है।
  • यह उच्च दबाव ध्रुवीय भंवर को फिर से प्रभावित कर सकता है और ठंडी हवा को कनाडा एवं अमेरिका की ओर धकेल सकता है।
  • यह संभावित घटना अगले सप्ताह दिखाई दे सकती है।

 अचानक समतापमंडलीय तापवृद्धि (Sudden Stratospheric Warming – SSW): 

  • अचानक समतापमंडलीय तापवृद्धि (SSW) एक तेजी से होने वाली वायुमंडलीय घटना है, जहाँ कुछ दिनों के भीतर ध्रुवीय समताप मंडल का तापमान कई डिग्री सेल्सियस (लगभग 50°C तक) अचानक बढ़ जाता है। 
  • यह आमतौर पर पृथ्वी की सतह से 10 किमी से 50 किमी ऊपर, समताप मंडल में घटित होती है।
  • यह घटना मुख्य रूप से उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों के दौरान होती है। इसे पहली बार 1952 में बर्लिन में देखा गया था।

SSW के मुख्य कारक

  • यह घटना रॉसबी तरंगों की गतिविधि से शुरू होती है। ये विशाल वायुमंडलीय लहरें हैं जो पृथ्वी के पहाड़ी क्षेत्रों और तापमान अंतर के कारण निचले वायुमंडल (क्षोभमंडल-troposphere) में बनती हैं।
  • सर्दियों के दौरान, ये रॉसबी तरंगें भारी मात्रा में ऊर्जा और संवेग को अपने साथ लेकर ऊपर की ओर समताप मंडल में धकेलती हैं।
  • ऊपर उठी हुई ये तरंगें समताप मंडल में ध्रुवों के ऊपर मौजूद ध्रुवीय भंवर (ठंडी हवा का घेरा) की स्थिर पश्चिमी हवाओं से टकराती हैं।

ध्रुवीय भंवर और SSW

  • SSW की घटना ध्रुवीय भंवर की गतिशीलता से जुड़ी हुई है।
  • ध्रुवीय भंवर ध्रुवों के ऊपर समताप मंडल में ठंडी हवा का एक बड़ा चक्रवाती परिसंचरण है जो सर्दियों में बनता है। यह ठंडी ध्रुवीय हवा को कैद करके रखता है।
  • टकराव के कारण, ध्रुवीय भंवर की स्थिरता बाधित होती है। यह या तो कमजोर हो जाता है, अपनी जगह से विस्थापित हो जाता है या कभी-कभी छोटे भंवरों में विभाजित हो जाता है। 
  • भंवर के टूटने या कमजोर होने के कारण, जेट स्ट्रीम (तेज हवाओं की एक संकरी धारा) अपने सामान्य मार्ग से दक्षिण की ओर खिसक जाती है।

SSW का धरातलीय मौसम पर प्रभाव

  • यद्यपि SSW की घटना धरातल से काफी ऊपर होती है, लेकिन इसका प्रभाव निचले वायुमंडल यानी क्षोभमंडल तक पहुँच सकता है और सप्ताहों तक धरातलीय मौसम को प्रभावित कर सकता है।
  • जेट स्ट्रीम के विस्थापन से आर्कटिक की वह अत्यधिक ठंडी, जमी हुई हवा दक्षिण की ओर (अमेरिका, यूरोप या एशिया के मध्य अक्षांशों तक) आ जाती है।

प्रश्न. अचानक समतापमंडलीय तापवृद्धि (SSW) मुख्य रूप से कब होती है ?

(a) गर्मियों में उत्तरी गोलार्ध में

(b) सर्दियों में उत्तरी गोलार्ध में

(c) गर्मियों में दक्षिणी गोलार्ध में

(d) वर्षभर किसी भी समय

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR