New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)

प्रारंभिक परीक्षा – सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

 29 दिसंबर, 2023 को केंद्र सरकार ने जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की बढ़ोतरी की घोषणा की।

Sukanya-Samriddhi-Yojana

प्रमुख बिंदु 

  • सुकन्या समृद्धि योजना में 0.20% और 3 साल के टाइम डिपॉजिट दरों में 0.10% की बढ़ोतरी की है। अन्य योजनाओं की दरों में बदलाव नहीं किया गया है।
  • सुकन्या स्कीम की ब्याज दर पहले 8% और तीन वर्ष के टाइम डिपॉजिट की ब्याज दर 7% थी।
  • वित्त मंत्रालय की ओर से अब जनवरी से मार्च, 2024 तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के लिए ब्याज दर को 8 फीसदी से बढ़ाकर अब 8.20 फीसदी कर दिया गया है।
  • यह लगातार छठी तिमाही है जब इन स्कीम की दरों में बढ़ोतरी हुई है।
  • वित्त मंत्रालय ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में लगातार नौ तिमाहियों तक बदलाव नहीं किया था, इसके बाद अक्टूबर-दिसंबर 2022 से इसे बढ़ाना शुरू किया है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी, 2015 को 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान' के एक भाग के रूप में लॉन्च किया था।
  • इस योजना में बेटी के जन्म से लेकर 10 साल की उम्र तक माता-पिता या कानूनी अभिभावक बिटिया का खाता खोल सकते हैं।
  • सुकन्या समृद्धि योजना में खाता पोस्ट ऑफिस और बैंकों में खोला जा सकता है।
  • सुकन्या समृद्धि स्कीम के तहत न्यूनतम जमा राशि 250 रुपये सालाना और अधिकतम 1,50,000 रुपये सालाना है।
  • अगर एक वर्ष में न्यूनतम जमा राशि 250 रुपये डिपॉजिट नहीं होती है तो डिफॉल्ट होने पर हर साल 50 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।
  • यह योजना बेटी की शिक्षा और शादी के खर्चों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है।
  • स्मॉल सेविंग्स स्कीम की ब्याज दरों का हर तिमाही में रिव्यू होता है एवं इनकी ब्याज दरें तय करने का फॉर्मूला श्यामला गोपीनाथ समिति ने दिया था।
  • श्यामला गोपीनाथ समिति ने सुझाव दिया था कि सुकन्या समृद्धि स्कीम की ब्याज दरें इसके समान मैच्योरिटी वाले सरकारी बॉन्ड के यील्ड से 0.25-1.00% ज्यादा होनी चाहिए।
  • स्मॉल सेविंग स्कीम भारत में हाउसहोल्ड सेविंग का प्रमुख सोर्स हैं।
  • इस स्कीम्स में डिपॉजिटर्स को उनके पैसे पर तय ब्याज मिलता है।
  • सभी स्मॉल सेविंग स्कीम्स से हुए कलेक्शन को नेशनल स्मॉल सेविंग्स फंड (NSSF) में जमा किया जाता है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. 29 दिसंबर, 2023 को केंद्र सरकार ने जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की बढ़ोतरी की घोषणा की।
  2. सुकन्या समृद्धि योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी, 2015 को लॉन्च किया था।
  3. सुकन्या समृद्धि स्कीम के तहत न्यूनतम जमा राशि 250 रुपये सालाना और अधिकतम 1,50,000 रुपये सालाना है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : सुकन्या समृद्धि योजना के प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित कीजिए।

स्रोत: THE ECONOMIC TIMES

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR