New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

'सुस्वागतम' पोर्टल

प्रारम्भिक परीक्षा  -सुस्वागतम पोर्टल
मुख्य परीक्षा – सामान्य अध्ययन, पेपर-

चर्चा में क्यों 

सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में के विजिटर के प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल 'सुस्वागतम' लॉन्च किया।

supreme-court

प्रमुख बिंदु :

  • भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई )न्यायमूर्ति डॉ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने 9 अगस्त 2023 को 'सुस्वागतम' पोर्टल लॉन्च करने की घोषणा की। 
  • पोर्टल के जरिए लोग अदालत की सुनवाई में भाग लेने, वकीलों से मिलने जैसे विभिन्न उद्देश्यों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराकर ई-पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • सुस्वागतम वेब आधारित और मोबाइल अनुकूल ऐप है। 
  • सुस्वागतम' एक वेब आधारित और मोबाइल फ्रेंडली एप्लिकेशन है जो उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन पंजीकृत करने और अदालत की सुनवाई में भाग लेने, अधिवक्ताओं से मिलने जैसे विभिन्न उद्देश्यों के लिए ई-पास के प्राप्ति को सुगम बनाएगा है।
  • सुस्वागतम' पोर्टल की शुरुआत  25 जुलाई, 2023 से एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया गया था।
  • 9 अगस्त तक पायलट आधार पर पोर्टल के माध्यम से 10,000 से अधिक ई-पास जारी किए गए हैं।
  • सुस्वागतम में सु का मतलब सुप्रीम कोर्ट है।
  • इसे उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकताओं और पुलिस क्लीयरेंस प्रमाणपत्रों के आधार पर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक या त्रैमासिक जैसी विभिन्न वैधता अवधियों में से चुन सकते हैं।

भारत का सर्वोच्च न्यायालय 

  • भारत का संविधान भारत में  सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना का प्रावधान करता है (अनुच्छेद 124)
  • 28 जनवरी 1950 को भारत का सर्वोच्च न्यायालय अस्तित्व में आया।
  • भारत के सर्वोच्च न्यायालय को पहले भारत के संघीय न्यायालय के रूप में जाना जाता था जिसे 1937 में भारत सरकार अधिनियम 1935 के तहत स्थापित किया गया था।

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बनने के लिए योग्यता

  • भारत के मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है
  •  सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने के लिए व्यक्ति के पास निम्नलिखित योग्यताएँ होनी चाहिए:
  1.  व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए
  2.  कम से कम पाँच वर्ष तक किसी उच्च न्यायालय का न्यायाधीश रहा हो, या

किसी उच्च न्यायालय या ऐसे दो या दो से अधिक न्यायालयों में  लगातार कम से कम 10 वर्षों तक वकील रहा हो,या

राष्ट्रपति की राय में वह एक प्रतिष्ठित न्यायविद् हो ।

सीजेआई सहित सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का कार्यकाल

  • सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर सेवानिवृत्त होते हैं।

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. सुस्वागतम वेब आधारित और मोबाइल अनुकूल ऐप है
  2. भारत के मुख्य न्यायमूर्ति  ने 5  अगस्त 2023 को 'सुस्वागतम' पोर्टल लॉन्च किया। 
  3. सुस्वागतम' पोर्टल का परीक्षण 25 जुलाई, 2022  से एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया गया था। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक 

(b) केवल 1 एवं 2  

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर : (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : 'सुस्वागतम' पोर्टल से क्या अभिप्राय है ? 'सुस्वागतम' पोर्टल के प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR