स्वावलंबिनी कार्यक्रम

प्रारंभिक परीक्षा : योजना एवं कार्यक्रम)

चर्चा में क्यों 

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने नीति आयोग के सहयोग से असम, मेघालय और मिजोरम में स्वावलंबिनी महिला उद्यमिता कार्यक्रम की शुरूआत की है।

मुख्य विशेषताएँ

  • इस कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्वोत्तर में चुनिंदा उच्च शिक्षा संस्थानों (Higher Education Institutes : HEI) में छात्राओं को आवश्यक उद्यमशीलता मानसिकता, संसाधन और मार्गदर्शन प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाने की परिकल्पना की गई है।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से संरचित प्रशिक्षण प्रदान करना है। 
  • जो महिला छात्रों को बुनियादी उद्यमशीलता अवधारणाओं और अवसरों को शामिल करने वाले 2-दिवसीय सत्र के माध्यम से एक व्यवहार्य कैरियर विकल्प के रूप में उद्यमिता से परिचित कराता है। 
  • चयनित छात्राओं के लिए, महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम प्रशिक्षण एवं  कौशल,  वित्त तक पहुँच, बाजार संबंध, अनुपालन व कानूनी सहायता, व्यावसायिक सेवाएँ और नेटवर्किंग अवसरों जैसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक पहलुओं को शामिल करने वाले 40 घंटे का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ।
  • यह कार्यक्रम कई उच्च शिक्षण संस्थानों में क्रियान्वित किया जा रहा है, जिनमें  शामिल हैं : 
    • गौहाटी विश्वविद्यालय
    •  नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी
    •  कियांग नांगबा गवर्नमेंट कॉलेज
    •  रिभोई कॉलेज
    •  मिजोरम विश्वविद्यालय
    • गवर्नमेंट चंपई कॉलेज
    • लुंगलेई गवर्नमेंट कॉलेज
    • हांडिक कॉलेज
    •  दिसपुर कॉलेज 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT