सवज  

चर्चा में क्यों

केंद्रीय गृह मंत्री ने अहमदाबाद के ट्रांस स्टेडियम में 36वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर और गान का शुभारंभ किया। इस दौरान 11वें खेल महाकुंभ का भी समापन हुआ। 

प्रमुख बिंदु

  • शुभंकर को ‘सवज’ (Savaj) नाम दिया गया है जिसका गुजराती अर्थ ‘शावक’ होता है।
  • इसका गान एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर आधारित है।
  • राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 29 सितंबर से 12 अक्तूबर तक छह शहरों- अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में किया जाएगा।

राष्ट्रीय खेल 

  • डॉ. ए.जी. नोहरन और हैरी क्रो बक के प्रयासों से वर्ष 1924 में अविभाजित भारत के लाहौर में भारतीय ओलंपिक खेलों के पहले संस्करण की शुरुआत हुई।
  • इसके पहले तीन संस्करण लाहौर में आयोजित किये गए। वर्ष 1938 में कलकत्ता में आयोजित इसके आठवें संस्करण के बाद इसे राष्ट्रीय खेल नाम दिया गया।
  • स्वतंत्रता के बाद पहली बार आयोजित राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी लखनऊ ने की, जबकि ओलंपिक की तर्ज़ पर पहला राष्ट्रीय खेल वर्ष 1985 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।

राष्ट्रीय खेल दिवस

  • भारत में प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • इस दिन वर्ष 1905 में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। वर्ष 2012 में इसे पहली बार राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.