New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

BIMReN सम्मेलन 2025

(प्रारंभिक परीक्षा: महत्त्वपूर्ण सम्मलेन एवं आयोजन)

चर्चा में क्यों

4 से 6 नवम्बर 2025 तक कोच्चि (केरल) में आयोजित प्रथम BIMSTEC-भारत मरीन रिसर्च नेटवर्क (BIMReN) सम्मेलन ने बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में सतत ब्लू इकॉनमी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की।

BIMSTEC-भारत मरीन रिसर्च नेटवर्क (BIMReN) के बारे में

  • BIMReN एक द्विवार्षिक (Biennial) क्षेत्रीय प्लेटफ़ॉर्म है जो BIMSTEC ढांचे के तहत संयुक्त समुद्री अनुसंधान, सतत मत्स्य प्रबंधन और ब्लू इकॉनमी पहलों को बढ़ावा देता है।
  • यह नेटवर्क भारत और अन्य BIMSTEC सदस्य देशों के बीच वैज्ञानिक और संस्थागत सहयोग को मजबूत करता है।

स्थापना

  • BIMReN पहल की घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2022 के कोलंबो BIMSTEC शिखर सम्मेलन में की थी।
  • इसे औपचारिक रूप से भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने वर्ष 2024 में प्रारंभ किया।

प्रथम सम्मेलन का आयोजन

  • मेज़बान देश: भारत
  • स्थान: कोच्चि, केरल
  • तिथि: 4–6 नवम्बर 2025
  • उद्देश्य:
    • समुद्री अनुसंधान में वैज्ञानिक सहयोग को सुदृढ़ करना।
    • बंगाल की खाड़ी के समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देना।
    • नेबरहुड फर्स्ट, एक्ट ईस्ट, इंडो-पेसिफिक और महासागर (MAHASAGAR) रणनीतियों के अनुरूप क्षेत्रीय ब्लू इकॉनमी शासन को सशक्त बनाना।

मुख्य विशेषताएँ 

  • संस्थागत सहयोग:
    • BIMSTEC देशों के 25 अनुसंधान संस्थानों और 50 से अधिक वैज्ञानिकों को जोड़ना।
    • छात्रवृत्तियों के माध्यम से ज्ञान-साझेदारी को प्रोत्साहित करना।
  • मुख्य शोध क्षेत्र:
    • समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र का स्वास्थ्य
  • सतत मत्स्य प्रबंधन
    • महासागर अवलोकन तकनीक
    • समुद्री नवाचार और विज्ञान आधारित नीति निर्माण
  • ज्ञान एवं नीति एकीकरण:
    • द्विवार्षिक सम्मेलन और संयुक्त शोध कार्यक्रमों के माध्यम से नीतिगत और वैज्ञानिक समन्वय।
  • युवा वैज्ञानिकों की भागीदारी:
    • युवाओं को समुद्री सततता और नीति अनुसंधान से जोड़ना।
  • क्षेत्रीय एकीकरण:
    • डेटा साझा करने, क्षमता निर्माण और समुद्री शासन के लिए सहयोगी ढांचा तैयार करना।

महत्त्व और प्रभाव

  • यह सम्मेलन भारत की समुद्री विज्ञान कूटनीति और सतत महासागर शासन में नेतृत्व को सुदृढ़ करता है।
  • बंगाल की खाड़ी, जो विश्व की कुल मछली पकड़ का लगभग 6% हिस्सा देती है और विश्व के एक-तिहाई मत्स्य बेड़े का घर है, क्षेत्रीय सहयोग और पर्यावरणीय संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
  • BIMReN पहल भारत के महासागर दृष्टिकोण (MAHASAGAR : Mutual and Holistic Advancement for Security and Growth Across Regions) को आगे बढ़ाती है, जिसमें आर्थिक विकास, पर्यावरणीय संरक्षण और क्षेत्रीय कूटनीति तीनों का समन्वय है।

निष्कर्ष

कोच्चि में आयोजित पहला BIMSTEC-भारत मरीन रिसर्च नेटवर्क सम्मेलन न केवल वैज्ञानिक साझेदारी को नई दिशा देता है, बल्कि यह भारत की ब्लू इकॉनमी नेतृत्व और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सतत विकास की प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। यह सहयोग भविष्य में क्षेत्रीय समुद्री पारिस्थितिकी, मत्स्य प्रबंधन और आर्थिक समृद्धि के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR